टीम इंडिया. विराट कोहली की इस टीम के आगे आजकल कोई टीम नहीं टिक पा रही. इस वक्त टीम न्यूज़ीलैंड के टूर पर है. सीरीज का पहला T20I मैच ऑकलैंड में खत्म हुआ. भारत ने इसे बेहद आसानी के साथ जीत लिया. इस जीत के दौरान टीम ने अपने एक बड़े रिकॉर्ड में सुधार भी कर लिया, यह रिकॉर्ड है दूसरी पारी में सबसे ज्यादा बाद 200+स्कोर करना. इससे पहले भारत ने टॉस जीता और मेज़बानों को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. कोलिन मनरो और मार्टिन गप्टिल ने कीवी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी.
भारत-न्यूज़ीलैंड के पहले T20 इंटरनेशनल में भारत ने रिकॉर्ड बना दिया
दूसरी पारी में 200 से ज्यादा रन बनाने में भारत से बहुत पीछे हैं बाकी टीमें.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















