कंगारुओं की स्लेजिंग का राहुल ने जो जवाब दिया है, उसे पूरी सीरीज याद रखेंगे
एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन केएल राहुल ने जो किया है, उसे कंगारू पूरी सीरीज याद रखेंगे.
Advertisement
एडिलेड टेस्ट. पहली बार केएल राहुल और मुरली विजय ने जो गलती पहली पारी में की थी, वो यहां दोबारा नहीं दोहराई. दोनों ये कसम खाकर उतरे थे कि क्रीज पर टाइम बिताना है. हुआ भी यही, पहले 10 ओवरों में सिर्फ 19 रन बनाए. 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर पारी का पहला चौका मारा. मगर दोनों का यूं टिकना ऑस्ट्रेलिया को खलने लगा था. इसलिए यहां 11वें ओवर में एक मजेदार चीज देखने को मिली. ओवर पैट कमिन्स का था. सामने केएल राहुल थे. कमिन्स ने शॉर्ट और बाहर निकलती हुई गेंद फेंकी. राहुल ने उसे जोर से खेलने के लिए बल्ला तलवार की तरह चलाया मगर वो बीट हो गए. राहुल ने तुरंत ग्लव्स चेंज करने का इशारा किया. कमिन्स ने राहुल के पास आकर कुछ कहा. ऐसा लगा जैसे इस तेज गेंदबाज ने केएल राहुल को कहा कि रन बल्ले से बनेंगे, ग्लव्स से नहीं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















