The Lallantop
Logo

IND vs AUS सीरीज के बाकी बचे मैच के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान

सरफ़राज़ खान को मिला मौका?

Advertisement

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसके साथ ही BCCI ने तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है. बाकी बचे दो टेस्ट के लिए स्क्वॉड में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि वनडे टीम में लगभग 10 साल बाद जयदेव उनाकट की वापसी करवाई गई है. तीन मैच की वनडे सीरीज़ के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है. पारिवारिक कारणों के चलते टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा सीरीज़ का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह हार्दिक पंड्या टीम की कमान संभालेंगे. हालांकि इसके बाद बाकी दोनों मुकाबलों में रोहित टीम में वापसी करेंगे. वनडे टीम में स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की भी वापसी हुई है.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

 

Advertisement

Advertisement