The Lallantop
Logo

कौन है राजेश भारती, जिसे दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है

दिल्ली पुलिस की सबसे खतरनाक अपराधियों की लिस्ट में राजेश भारती का नाम दर्ज़ था.

Advertisement
राजेश भारती हरियाणा के जिंद का रहने वाला था. पिछले 23 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय था. उसपर हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब, यूपी और राजस्थान में भी हत्या और हत्या की कोशिश के अलावा अपहरण, जबरन वसूली और कार चोरी के 28 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था. इसी साल फरवरी 2018 में जब हरियाणा पुलिस उसे कोर्ट में पेशी पर लेकर जा रही थी, तो वो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया. उसके बाद से ही वो लगातार अपराध कर रहा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement