The Lallantop
Logo

कोहली-रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया की नींद उड़ा दी है!

8/2 के बाद दोनों ने जो किया वो रोज-रोज नहीं होता.

Advertisement
पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह इंडिया के नाम रहा. पहले सेशन में चार विकेट गिरा लिए और फिर दिन के आखिरी सेशन तक 172/3 का स्कोर भी बना लिया. 277/6 के आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के टिम पेन और पैट कमिन्स ने स्कोर को 310 तक पहुंचा दिया. दोनों सातवें विकेट के लिए 59 रन जोड़ चुके थे तभी उमेश यादव ने कमिन्स को बोल्ड मार दिया. ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिर गया. इसके बाद अगले ही ओवर में टिम पेन को बुमराह ने LBW कर दिया और स्कोर 310 पर ही ऑस्ट्रेलिया का 8वां विकेट गिर गया. फिर मिशेल स्टार्क को इशांत शर्मा ने पंत के हाथों कैच करवाया और इसी ओवर की अगली गेंद पर इशांत ने हेजलवुड को जीरो पर चलता किया. शर्मा ने दो गेंदों पर दो विकेट लिए और अब अगली पारी में इशांत हैट्रिक पर होंगे. ऑस्ट्रेलिया की पारी 326 पर सिमट गई. भारत की पारी में क्या हुआ? जानने के लिए देखिए ये वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement