The Lallantop
Logo

डेविड वॉर्नर का 'प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट' बनना पाकिस्तानी हजम नहीं कर पा रहे

पाकिस्तानी फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर एक कैम्पेन छेड़ दिया.

Advertisement

ICC T20 विश्वकप 2021 का समापन हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट से हराकर पहला T20 खिताब जीत लिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के खाते में आठवीं ICC ट्रॉफी आ गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी और उनके स्टार बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर बने प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट.और ये बात पाकिस्तानी क्रिकेट फ़ैन्स हज़म नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल डेविड वॉर्नर को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट खिताब मिलने के बाद पाकिस्तानी फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर एक कैम्पेन छेड़ दिया. वे लगातार सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि हमारे लिए तो बाबर आज़म ही प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट हैं. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement