अपने घर में दूसरा मैच खेल रही CSK 113 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी. और फिर धोनी बैटिंग करने आए. धोनी के आते ही दर्शकों की संख्या में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला. धोनी ने CSK की इनिंग्स का कंट्रोल लेने की कोशिश की. और टीम को जीत की ओर ले भी गए, लेकिन अंत में वह मैच फिनिश नहीं कर पाए धोनी 15वें ओवर में बैटिंग के लिए उतरे. उस वक्त चेन्नई को जीत के लिए पांच ओवर्स में 63 रन चाहिए थे.धोनी और जडेजा ने मिलकर मैच बचाने की कोशिश की. लेकिन राजस्थान के स्पिनर्स ने चेपॉक की पिच का सही इस्तेमाल किया. और धोनी-जडेजा को बांधकर रखा. बाद में धोनी ने अपने जलवे दिखाए. और उसी वक्त जियो सिनेमा ऐप पर दर्शकों की संख्या ने दो करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इस सीजन पहली बार इतने सारे लोगों ने एक साथ जियो सिनेमा पर कोई मैच देखा. देखिए वीडियो.
धोनी के छक्के देखने के लिए जनता ने ये कौन-सा रिकॉर्ड बना दिया
धोनी के आते ही दर्शकों की संख्या में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















