The Lallantop
Logo

तमगा: भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी मिनटों में कमाल कर पांचवी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली

भारतीय महिलाओं ने जल्दी ही कनाडा के डिफेंस को तोड़ा और वंदना कटारिया ने इंडिया को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाया.

Advertisement

Commenwealth Games 2022. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अपने आखिरी पूल मुकाबले में कनाडा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. टीम इंडिया ने ये मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया. इस मैच में टीम इंडिया ने बढ़िया शुरुआत की. टीम ने कनाडा के खिलाड़ियों पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा. भारतीय महिलाओं ने जल्दी ही कनाडा के डिफेंस को तोड़ा और वंदना कटारिया ने इंडिया को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाया. और इसका फायदा उठाते हुए सलीमा टेटे ने इंडिया के लिए मैच का पहला गोल भी कर दिया. पहला क्वॉर्टर 1-0 पर खत्म हुआ. दूसरे क्वॉर्टर की शुरुआत भी इंडिया के गोल से हुई. यहां पर कनाडा के मूव्स को तोड़ते हुए नवनीत ने टीम इंडिया के लिए दूसरा गोल दागा. लेकिन यहां पर फिर कनाडा ने वापसी की. उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर एक गोल वापस खींचा. और यहां मुकाबला 2-1 हो गया. यहां से कनाडा ने वापसी करनी शुरू की. गेंद को अपने पास रखा. और ओपनिंग के मौके खोजे. और ये मौका उनकी टीम को पेनल्टी कॉर्नर के जरिए मिला. यहां पर उनकी टीम ने एक और गोल किया. और अब स्कोर 2-2 की बराबरी पर आ गया. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement