The Lallantop
Logo

केंद्रीय खेल मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में ऐसा क्या बोल दिया कि फुटबॉल फैंस नाराज़ हो गए?

केंद्रीय खेल मंत्री ने कोलकाता स्थित मोहन बागान के नाम का गलत उच्चारण किया. लोगों ने ट्रोल कर दिया.

Advertisement

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोलकाता स्थित भारतीय पेशेवर फुटबॉल क्लब मोहन बागान के नाम का गलत उच्चारण करने के कारण ट्रोलिंग का शिकार हो गए. इस घटना के वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में मनसुख मांडविया मोहन बागान का सही उच्चारण करने में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं और अंत में उन्होंने एक ऐसा शब्द बोल दिया जो हिंदी में बैंगन को कहते हैं, यानी “बैगन”.

Advertisement

Advertisement
Advertisement