The Lallantop
Logo

अक्षय कुमार के निरमा वाले ऐड में एक और दिक्कत है, लेकिन वो ट्विटर पर ट्रेंड नहीं कर रही

सोशल मीडिया पर बायकॉट निरमा का हैशटैग चल रहा है.

Advertisement
ट्विटर पर #बायकॉटनिरमा (BoycottNirma) हैशटैग ट्रेंड कर रहा है. ये वॉशिंग पाउडर निरमा के एक ऐड की वजह से है जो अभी हाल में ही रिलीज हुआ है. इस ऐड में अक्षय कुमार एक मराठा योद्धा की पोशाक में नज़र आ रहे हैं. अपने साथी लड़ाकों के साथ. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस ऐड को मराठा पहचान और संस्कृति के प्रति ऑफेन्सिव बता रहे हैं. यूजर्स लिख रहे हैं कि मराठा योद्धाओं ने जान देकर स्वराज्य बचाया है. वो इस तरह नाचा नहीं करते थे. कुछ लोगों का कहना है कि कैची ऐड बनाने के चक्कर में ‘निरमा’ ने संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया है. लोग यहां तक लिख रहे हैं कि घर-घर में इस्तेमाल होने वाले ‘निरमा’ को इस गलती के लिए सबक सिखाया जाएगा. इसे बायकॉट करके. लेकिन इस ऐड की जो दो बड़ी दिक्कतें है उस पर न किसी ने सवाल नहीं उठाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement