कुछ लोगों की जीत चर्चित होती है तो कुछ का जश्न. लेकिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इन दोनों चीजों को चर्चित कर दिया है. संडे, 14 नवंबर की रात ऑस्ट्रेलिया ने दुबई के मैदान पर इतिहास रचा. अपना पहला T20 विश्वकप खिताब जीता. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट से हराया. जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे. जिन्होंने 50 गेंदों में 77 रन की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा डेविड वॉर्नर और जोश हेज़लवुड का भी अहम योगदान रहा. वॉर्नर ने 53 रन बनाए. जबकि हेज़लवुड ने तीन विकेट झटके. देखिए वीडियो.
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस ने जश्न के दौरान जो किया, मन घिना जाएगा!
विश्वकप जीतते ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने सेलिब्रेशन की हद ही पार कर दी.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












