The Lallantop
Logo

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' पर कोर्ट का फैसला भी आ गया है

एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बनी है फिल्म.

Advertisement
छपाक. 10 जनवरी को रिलीज़ हो रही है. इस वक्त चर्चा में है. वजह? दीपिका 7 जनवरी को JNU गई थीं. कैम्पस में 5 जनवरी को हुई हिंसा में घायल हुए स्टूडेंट्स को अपना समर्थन देने. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग छपाक का बायकॉट करने की अपील कर रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग इस मामले में फिल्म और दीपिका के सपोर्ट में भी आए हैं. लेकिन अब छपाक को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है. फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बनी है. अग्रवाल की वकील अपर्णा भट ने फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement