आगरा में दसवीं की छात्रा को जिंदा जलाने के मामले में योगी की पुलिस ने क्या किया?
10वीं की स्टूडेंट को जिंदा जला दिया, वजह चार दिन बाद भी नहीं पता.
Advertisement
तारीख 18 दिसंबर. उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह आगरा में थे. इलाके की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने गए थे. मीटिंग चल रही थी. शहर के एक बड़े होटल में. बड़े-बड़े अफसर जुटे थे. बताया जा रहा होगा कि साहब यहां पुलिस बहुत टाइट है. परिंदा पर नहीं मार सकता. पर उसी वक्त इस मीटिंग स्थल के करीब 15 किलोमीटर दूर इस कड़े कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं. ये जगह थी आगरा के मलपुरा क्षेत्र का लालऊ गांव. जहां इसी 18 तारीख की दोपहर को एक 10वीं क्लास की छात्रा के साथ जो घटना घटी, वो जान आपकी बुद्धि खराब हो जाएगी. लड़की को जिंदा जला दिया गया. दिनदहाड़े. लड़की अब जिंदा नहीं है. पर उसके कातिल जिंदा हैं. कहीं आराम से घूम रहे होंगे. यूपी सरकार और पुलिस का माखौल उड़ाते हुए
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















