The Lallantop

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से धो डाला

T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने इतिहास रचते हुए कंगारू टीम को 23 रनों से हरा दिया. इस हार को ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा अपसेट माना जा रहा है. अब वर्ल्ड कप में उनकी राह मुश्किल होती नजर आ रही है.

Advertisement
post-main-image
जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया. (फोटो-AP)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उलटफेर का इंतजार था. 18 मैच हो गए लेकिन उलटफेर नहीं हुआ. 13 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के 19वें मैच में आखिरकार अपसेट हो ही गया. टी20 वर्ल्ड कप का 19वां मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने इतिहास रचते हुए कंगारू टीम को 23 रनों से हरा दिया. इस हार को ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा अपसेट माना जा रहा है. अब वर्ल्ड कप में उनकी राह मुश्किल होती नजर आ रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
जिम्बाब्वे ने बनाए 169 रन

कोलंबो में हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम ने बेहतरीन शुरुआत की. ओपनिंग बैटर ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों पर 64 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके जड़े. उनके अलावा मारुमानी और रेयान बर्ल ने 35-35 रन बनाए. कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों पर ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 25 रन बनाए. इस तरह जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 169 रन स्कोर किए. ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: हार्दिक ‘क्लच’ पंड्या की धांसू फॉर्म के पीछे ‘आर्मी’ का हाथ, मैच के बाद फिटनेस पर क्या बोले?

Advertisement
ऑस्ट्रेलिया को मिला 170 रनो का टारगेट

मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 170 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, जिम्बाब्वे के बॉलर्स ने शुरुआत से जान लगा दी. उसके पेस अटैक के आगे कंगारू टीम बिखरती नजर आई. एक वक्त जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट 29 रनों पर गिरा दिए. जोश इंगलिस,, कैमरन ग्रीन और टिम डेविड कुछ नहीं कर पाए. टॉप ऑर्डर में ट्रेविस हेड ने सिर्फ 17 रन बनाए. मिडिल ऑर्डर में मैच रेनशा ने संभालने की कोशिश की. लेकिन जब टीम का स्कोर 139 रन था, तब वह आउट हो गए. उन्होंने 65 रन बनाए.

इसके बाद जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बैटर्स को टिकने नहीं दिया. बॉलर्स ने लगातार विकेट लिए और जीत के लिए राह आसान बनाई. एक तरफ जहां गेंदबाजों ने बॉलिंग में कहर बरपाया, तो दूसरी तरफ फील्डर्स ने कई हैरतअंगेज चैक लपके. लोअर मिडिल ऑर्डर में ग्लेन मैक्सवेल को छोड़ दिया जाए तो बाकी बैटर्स ने निराश किया. मैक्सवेल 31 रन बनाकर आउट हुए. बाकी बैटर्स दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 20वें ओवर में 146 रनों पर ढेर हो गई. 

ब्लेसिंग मुजरबानी ढाया कहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी ने कहर बरपाया. उन्होंने खतरनाक बॉलिंग करते हुए कंगारुओं को घुटनों पर ला दिया. मुजबरबानी ने किफायती बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. उनके अलावा, ब्राड इवांस ने भी शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 3.3 ओवर्स की बॉलिंग में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए. मैच में धुआंधार गेंदबाजी करने के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया. 

Advertisement

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement