The Lallantop

चहल के खिलाफ शुभमन गिल अपना ये रिकॉर्ड देख मुंह छिपा लेंगे

गिल ने चहल के खिलाफ IPL में 57 गेंदों पर सिर्फ 69 रन बनाए हैं. उनका औसत मात्र 17.25 और स्ट्राइक रेट 121.05 का है.

Advertisement
post-main-image
चहल ने सिर्फ शुभमन गिल ही नहीं, गुजरात के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर को भी फंसा लिया. (फोटो- AP)

IPL 2026 का चौथा मैच. गुजरात जायंट्स (GT) वर्सेज पंजाब किंग्स (PBKS). मैच में GT के कप्तान शुभमन गिल पर सभी की नजरें थीं. मैच के कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से गिल ने बैटिंग भी ठीक की. लेकिन वो एक बड़ा चैलेंज पास नहीं कर पाए. गिल इंडियन टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के सामने अपना विकेट बचाने में असफल रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता. उन्होंने गुजरात को बैटिंग करने को कहा. GT को सधी हुई ओपनिंग पार्टनरशिप मिली. पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन ने गिल के साथ 22 गेंद में 37 रन जोड़े. इसके बाद साई का विकेट गिर गया. लेकिन गिल अपना एंड संभाले रहे.

चहल का गिल के खिलाफ रिकॉर्ड

दूसरे विकेट के लिए गिल ने जोस बटलर के साथ 35 बॉल्स में 46 रन जोड़ लिए थे. पारी का 10वां ओवर चल रहा था. गिल के सामने चहल बॉलिंग करा रहे थे. ओवर की तीसरी बॉल पर चहल ने उन्हें अपनी स्पिन में फंसा लिया. गिल मिड विकेट के ऊपर से स्लॉग स्वीप खेलने के चक्कर में अपना विकेट दे बैठे. उन्होंने 27 बॉल्स पर 39 रनों की पारी खेली.

Advertisement

चहल ने एक जरूर पार्टनरशिप तो तोड़ी, साथ ही गिल के सामने आपना रिकॉर्ड भी बनाए रखा. IPL में चहल ने गिल को 9 पारियों में चार बार आउट किया है. यही नहीं, चहल ने एक और रिकॉर्ड बनाया. गिल को कभी भी किसी स्पिनर ने तीन बार आउट नहीं किया है. ऐसा सिर्फ चहल ही कर पाए हैं. गिल ने चहल के खिलाफ कुल 57 गेंदों पर सिर्फ 69 रन बनाए हैं. उनका औसत मात्र 17.25 और स्ट्राइक रेट 121.05 का है.

बटलर को भी फंसाया

चहल ने सिर्फ शुभमन गिल ही नहीं, गुजरात के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर को भी फंसा लिया. गिल का विकेट गिरने के बाद बटलर ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 27 गेंद में 36 रन जोड़ लिए थे. 16वें ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने बटलर का विकेट ले लिया. बटलर लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए. उन्होंने 33 गेंद में 38 रनों की पारी खेली.

T20 क्रिकेट में चहल-बटलर का आमना-सामना अब तक 10 पारियों में हुआ है. इस दौरान बटलर ने चहल की 90 गेंदों का सामना किया और केवल 73 रन ही बना सके. चहल ने बटलर को 3 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है.    

Advertisement

मैच में पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए. पंजाब के लिए विजयकुमार विशाक ने 3 विकेट लिए. चहल ने 28 रन देकर 2 और यानसेन ने एक विकेट लिया.

वीडियो: आर्चर की काट नहीं निकाल पाए CSK के बैटर्स, राजस्थान ने अपनी गेंदबाज़ी से ही मैच जीत लिया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement