The Lallantop

ये बल्लेबाज तो मानो धोनी की CSK के लिए ही बना हो!

अगले ने BBL में अपनी टीम को अहम मैच जिताया है.

Advertisement
post-main-image
सैम हीज़लेट ने सिडनी थंडर के ख़िलाफ नॉकआउट मैच में 49 गेंद पर नाबाद 74 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. (फोटो- Getty)
नाम है सैम. सैम हीज़लेट. उम्र 25 साल. ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेटर. कोई हैरत वाली बात नहीं होगी अगर इस खिलाड़ी पर महेंद्र सिंह धोनी की नज़रें टिक गई हों. क्योंकि हीज़लेट का खेल देखकर लगता है कि मानो वे IPL में वे चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए ही बने हों. मिडल ऑर्डर का बल्लेबाज, जिसकी CSK को ज़रूरत भी है. स्ट्राइक रेट 128 के करीब का. यानी बिल्कुल वैसा ही खिलाड़ी, जिसे CSK मैनेजमेंट टीम में रखना पसंद करता है. अब आप पूछेंगे कि अभी इस खिलाड़ी ने ऐसा क्या किया है, जो हम इसकी बात कर रहे. BBL के नॉकआउट मैच में ब्रिसबेन हीट ने सिडनी थंडर को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो रहे ब्रिसबेन हीट के बल्लेबाज सैम हीज़लेट. मैच में सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी की. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दोनों ओपनर ने 100 से भी कम से स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उस्मान ख़्वाजा ने 30 गेंद पर 28 रन बनाए और एलेक्स हेल्स ने 9 गेंद पर 8 रन. सैम बिलिंग्स ने 24 गेंद पर 34 रन जोड़े. बेन कटिंग ने अंतिम ओवरों में तेजी से 18 गेंद पर नाबाद 34 रन ठोके और टीम का स्कोर 8 विकेट पर 158 रन तक पहुंचाया. जवाब में ब्रिसबेन की शुरुआत भी ख़राब रही और जो डेनली बिना खाता खोले आउट हो गए. क्रिस लिन भी 10 रन ही बना सके. इसके बाद मार्नस लबुशान ने सैम के साथ मिलकर पारी को संभाला और 54 रन जोड़े. लबुशान 32 रन बनाकर आउट हुए तो जिमी पियरसन ने सैम का साथ दिया. जिमी ने 24 गेंद पर नाबाद 43 रन बनाए. साथ में सैम भी नाबाद लौटे. उन्होंने 49 गेंद पर 74 रन बनाए. ब्रिसबेन ने पांच गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया. इस हार के साथ ही सिडनी थंडर का BBL में सफर ख़त्म हो गया. वहीं ब्रिसबेन हीट अब सेमीफाइनल सरीखे मैच में पर्थ स्कॉचर्स का सामना करेगी. वहां से जो टीम जीतेगी, वो सिडनी सिक्सर्स के ख़िलाफ फाइनल मैच खेलेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement