The Lallantop

यशस्वी ने ताबड़तोड़ सेंचुरी मारी, फैन बने सहवाग, कुंबले, वॉन ने क्या कह दिया?

जायसवाल का जलवा देश में ही नहीं, विदेश में भी...

Advertisement
post-main-image
यशस्वी जायसवाल ने मारी सेंचुरी (पीटीआई, ट्विटर)

यशस्वी जायसवाल ने सेंचुरी मार दी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ उन्होंने वानखेडे स्टेडियम में कमाल की बैटिंग की. और सिर्फ़ 62 गेंदों पर 124 रन बना डाले. उनकी इस पारी की खूब तारीफ़ हुई. फ़ैन्स के साथ पूर्व क्रिकेटर्स ने भी जायसवाल को सराहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने जियो सिनेमा के साथ बातचीत में कहा,

'यह कमाल था. मेरे कहने का अर्थ है कि सेकंड बेस्ट स्कोर एक्स्ट्राज थे और इसी से पता चलता है कि यह नॉक कितना बेहतरीन था. जिस तरीके से उसने बैटिंग की और इनिंग्स को कंट्रोल किया, यह कमाल था. पावरप्ले में उन्होंने जॉस बटलर को पीछे छोड़ा और फिर जोफ्रा आर्चर समेत सारे फास्ट बोलर्स को कूटा. उन्होंने कमाल कर दिया.'

Advertisement

जबकि पूर्व ओपनर विरेंदर सहवाग ने ट्वीट किया,

'जय सवाल का नहीं कोई जवाब. सबसे बेहतरीन सेंचुरीज में से एक. 124 रन, वो भी तब जब अगला बेस्ट एक्स्ट्रा के 25 रन हैं. बढ़िया बैटिंग, यशस्वी जायसवाल बवाल हैं.'

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने कहा,

Advertisement

'मेरे नए फेवरेट इंडियन क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल हैं!! उनका भविष्य शानदार है.'

राजस्थान रॉयल्स ने अपने बैटर के लिए ट्वीट किया,

'अपनी सारी क्रिकेट मुंबई में खेली. और पहली IPL सेंचुरी मुंबई में मारी. यशस्वी जायसवाल के लिए समय का चक्र पूरा हुआ.'

क्रिकेट स्टैटीशियन सारंग भालेराव ने लिखा,

'अब यशस्वी के नाम IPL में किसी भी अनकैप्ड प्लेयर का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है.'

एक फ़ैन ने लिखा,

'कड़ी मेहनत का फल मिलता है.'

एक और फ़ैन ने लिखा,

'बेहतरीन शतक जायसवाल. कमाल की पारी.'

एक फैन ने तालियों की इमोजी के साथ ट्वीट किया,

'यशस्वी जायसवाल वाह.'

कॉमेंटेटर और क्रिकेट प्रजेंटर जतिन सप्रू ने ट्वीट किया,

'अभी एक नीली जर्सी के खिलाफ़ सेलिब्रेट कर रहे यशस्वी जायसवाल, अल्टिमेट नीली जर्सी में सेलिब्रेट करने से बहुत दूर नहीं हैं. मुंबई बैटिंग लेगेसी के भविष्य के ध्वजवाहक'

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. और ओपनर यशस्वी ने उनके फैसले को सही साबित करने में जान लगा दी. यशस्वी ने सिर्फ़ 62 गेंदों पर 124 रन बना डाले. उनकी पारी में 16 चौके और आठ छक्के शामिल रहे.

यशस्वी के अलावा राजस्थान का कोई भी बैटर 20 रन तक नहीं पहुंच पाया. उनके लिए सेकंड बेस्ट स्कोर जॉस बटलर ने बनाया. उन्होंने 18 रन का योगदान दिया. जबकि 25 रन एक्स्ट्रा के रहे. मुंबई के लिए अरशद खान ने तीन, पीयूष चावला ने दो जबकि जोफ्रा आर्चर और राइली मेरेडिथ ने एक-एक विकेट लिया.

वीडियो: IPL 2023 के वो 5 प्लेयर्स जिन्हें सब भूल गए थे, अब धमाल मचा रहे हैं!

Advertisement