The Lallantop

स्टीव स्मिथ ने मैदान पर वो किया जो 2008 में द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के साथ किया था

इस देखकर आप कहेंगे कि ऐसा सिर्फ द्रविड़ या स्मिथ ही कर सकते हैं!

Advertisement
post-main-image
पर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का कोलाज. फोटो: AP/ICC
साल 2008, सिडनी क्रिकेट मैदान पर भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच. इस मैच को हमेशा मंकीगेट विवाद के लिए याद किया जाता है. वही 'मंकीगेट' जिसमें हरभजन सिंह और एंड्रयू सायमंड्स उलझ गए थे. लेकिन इस मैच में एक ऐसा वाक्या भी हुआ था, जिसे देखकर क्रिकेट देखने वालो को एक अलग ही खुशी मिली. उस मैच में एक बल्लेबाज़ के सिर्फ एक रन लेने पर मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया था. बात हो रही क्रिकेट जगत के नायाब हीरे राहुल द्रविड़ की. आखिर क्या है उस मैच का द्रविड़ का किस्सा: इस मैच में द्रविड़ पारी की शुरुआत कर रहे थे. खेलते-खेलते वो 18 रन के स्कोर तक पहुंच गए थे. लेकिन इसके बाद द्रविड़ का वो रूप दिखा. जिसे अंगद का पैर कहा जाए तो गलत नहीं होगा. ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन, स्टुअर्ट क्लाक और सायमंड्स, सभी ने इस अंगद के पांव को हिलाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. द्रविड़ ने 18 के स्कोर से आगे बढ़ने के लिए कुल 40 गेंदें खेलीं. द्रविड़ ने अगली 39 डॉट बॉल खेलीं लेकिन गेंदबाज़ उनसे एक भी गलती नहीं करवा पाए.   मैदान पर हर नई गेंद के बाद दर्शकों का शोर बढ़ता जा रहा था. लेकिन द्रविड़ टस से मस नहीं हुए. 39 गेंदों का सामना करने के बाद उन्होंने क्लार्क की गेंद पर एक रन लेकर पूरे मैदान की इच्छा को पूरा कर दिया. द्रविड़ के इस एक रन के बाद मैदान पर मौजूद दर्शकों ने इस दिग्गज को स्टैंडिंग ओवेशन दिया. खुद द्रविड़ ने भी ये अभिवादन स्वीकार किया और बल्ला उठाकर दर्शकों की तरफ दिखाया. स्टीव स्मिथ ने भी सिडनी के मैदान पर 2008 को दोहरा दिया: टेस्ट क्रिकेट के एक और दिग्गज स्टीव स्मिथ ने भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बिल्कुल वैसा ही किया. जैसे कभी द्रविड़ ने किया था. लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि द्रविड़ तब खाता खोल चुके थे. जबकि स्मिथ को अभी खाता खोलना था. स्टीव पारी का दूसरा विकेट गिरने के बाद मैदान पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरे. लेकिन 38 गेंदों तक उन्होंने एक भी रन नहीं लिया. इस दौरान मैदान पर खेलते-खेलते स्मिथ को 43 मिनट का वक्त हो गया था.   लेकिन इसके बाद 39वीं गेंद पर स्मिथ ने अपनी पारी का पहला रन लिया. और मुस्कुराते हुए दर्शकों की तरफ देखा. न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ नील वैगनर ने भी स्मिथ को मज़ाकिया अंदाज़ में पीठ पर हाथ मारा, और फिर खेल आगे बढ़ा. स्मिथ ने इस पारी में 217 मिनट बल्लेबाज़ी की. जिसमें उन्होंने 182 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाए.
भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम में हुई इस पूर्व कप्तान की वापसी

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement