ये भी पढ़ें:
धोनी के ये वीडियो वायरल किए जायें जिसे दुनिया का हर क्रिकेटर और क्रिकेट प्रेमी देखे
आज से ठीक 2 साल पहले जब फैलाया गया था कि धोनी ने चीटिंग की है, तब इनकी सख़्त ज़रुरत थी!
Advertisement

फोटो - thelallantop
एमएस धोनी. टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं. आपको याद है, जब उन्हें इस तरह से प्रोजेक्ट किया गया था जैसे वो बेईमानी कर रहे हों? आज से ठीक दो साल पहले की बात है. पीटरसन के बल्ले से लगी गेंद को धोनी ने विकेट्स के पीछे कैच किया और अम्पायर ने उन्हें आउट दे दिया. लेकिन रीप्ले में मालूम चला कि धोनी के ग्लव्स में आने से ठीक पहले गेंद ज़मीन से छू गई थी. पीटरसन को दोबारा बुला लिया गया. https://www.youtube.com/watch?v=9S8Op2kSkbk ये वीडियो चक्कर खा रहा है. इसे इंडिया के कैप्टन विराट कोहली के उस स्टेटमेंट से जोड़ के दिखाया जा रहा है जिसमें कोहली ने बताया था कि उन्होंने मैच रेफ़री से शिकायत कर ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स के अपने सपोर्ट स्टाफ़ से मदद लेने की शिकायत की है. इसके बाद आरोपों की अदला बदली होने लगी. स्टीव स्मिथ ने इसे एक 'ब्रेन फ़ेड मोमेंट' बताया जबकि कोहली ने वापस इस बात कोस समझाने की कोशिश की कि ब्रेन फ़ेड मात्र एक दफ़े होता है. जब बार-बार कोई एक ही काम करे तो उसे हलके में नहीं जाने दिया जा सकता. हालांकि दोनों टीमों ने ऑफिशियल तरीके से कोई भी कार्रवाई नहीं की. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/IndianCricketTeam/posts/1398453003509722"] इंडिया वर्सेज़ ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली को चोट लगी. वो कंधे के दर्द के साथ बाहर गए. उनका स्कैन हुआ. एक अफवाह उड़ी कि वो मैच में आगे नहीं खेल पायेंगे. फिर वो बैटिंग करने उतरे. और जब वो बैटिंग कर रहे थे, उसी दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने बाउंड्री पर डाइव मारकर गेंद रोकी और जब वापस उठे तो एक मुस्कान के साथ अपने दाहिने कंधे को पकड़ चलने लगे. वो कोहली की ही नक़ल कर रहे थे. मैक्सवेल के इस काम को काफी क्रिटिसाइज़ किया गया. इसपर काफी डिस्कशन हुआ. मगर मैक्सवेल को सही कोई भी नहीं ठहरा पाया. खैर, मैक्सवेल ने जो किया उसे उनकी मुस्कान की वजह से एक मज़ाक कहा जा रहा था और ये एकमात्र डिफ़ेंस था. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/IndianCricketTeam/posts/1410997838921905"] फ़िलहाल, अब जो एक बात सामने आती है वो ये है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस पूरे मामले को कैसे हैंडल किया. कप्तान स्टीव स्मिथ ने पूरे वक़्त अपने सपोर्ट स्टाफ़ से मदद मांगने वाले मुद्दे पर खुद को साफ़ बताया और ये भी कहते रहे कि उन्होंने उस एक मौके के अलावा कभी भी ऐसा नहीं किया. जबकि कोहली का ठीक उल्टा कहना था. जब मैक्सवेल ने अपना कन्धा पकड़ कोहली का मज़ाक उड़ाने की कोशिश कर रहे थे, तब स्मिथ क्या कर रहे थे? अगर आपके दिमाग में ये सवाल आता है कि उन्हें आखिर करना क्या चाहिए था तो रेफरेंस के तौर पर धोनी का वीडियो देखना चाहिए. वही धोनी जिन्हें अब चीटर कहने का ट्रेंड शुरू हुआ है. और धोनी के सामने वही टीम थी जिसकी जर्सी स्टीव स्मिथ पहनते हैं. ऑस्ट्रेलिया. शिखर धवन और सुरेश रैना बारी-बारी शेन वाटसन का मज़ाक उड़ा रहे थे. जब हद पार हो गई तो धोनी ने मामले को अपने हाथ में लिया और सब कुछ शांत करवाया. उनका जो करना था, यहां देखिये: यहां धोनी मामले को शांत करवाते दिख रहे हैं. वो धवन को पहले तो पीछे भेजते हैं. बाद में रैना के वही काम करने पर उन्हें शांत हो जाने को कहते हैं. उनके इशारे से मालूम चल रहा है कि वो कह रहे हैं कि अब ये सब कुछ बंद करो. अब लिमिट क्रॉस हो रही है. इसके अलावा एक बार और धोनी ने ऐसा ही कुछ किया था. ये वाला मामला इंग्लैंड का था. टेस्ट मैच. इयान बेल ने एक गेंद बाउंड्री की ओर मारी. प्रवीण कुमार ने डाइव मारकर उसे रोका. इयान बेल को लगा कि गेंद बाउंड्री को छू गई है. चूंकि वो गेंद टी के ठीक पहले की गेंद थी, बेल बल्ले को बगल में दबाकर पवेलियन की ओर चल पड़े. लेकिन प्रवीण कुमार ने गेंद उठाकर फेंकी और गेंद स्टंप्स में लड़ा दी गई. रन आउट के लिए अपील की गई क्यूंकि इस वक़्त क्रीज़ में कोई भी मौजूद नहीं था. थर्ड अम्पायर के पास डिसीज़न पहुंचा और इयान बेल को आउट डिक्लेयर कर दिया गया. इसके बाद काफी बातें हुईं. टी के 20 मिनट के दौरान हर किसी ने अपना-ओना दिमाग लगा डाला. कोई कह रहा था कि बेल को क्रीज़ में रहना चाहिए था. कोई कह रहा था कि ये सब कुछ स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट के खिलाफ़ था. खैर, टी खतम हुई और मैदान पर इंडियन टीम उतरी. जितने भी लोग मैदान में मौजूद थे, इंडियन टीम को बू कर रहे थे. लेकिन उनकी बू तुरंत ही तालियों में बदल गई. इयान बेल वापस बैटिंग करने उतर रहे थे. एमएस धोनी ने इंडिया के कप्तान होने के नाते इंग्लिश कैम्प से बात करके इयान बेल के रन आउट को कैंसिल करवा दिया. बेल ने दोबारा बैटिंग शुरू की. https://www.youtube.com/watch?v=26Lu3gdzEKM
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















