# सोशल मीडिया का जमाना
राजकोट वनडे जीतने के बाद कोहली ने इस मसले पर बात की. कोहली ने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में लोग जल्दी पैनिक हो जाते हैं. कोहली ने कहा,'हम सोशल मीडिया के युग में जी रहे हैं और लोग काफी जल्दी पैनिक हो गए थे. KL राहुल जैसे कि व्यक्ति को बाहर ना रखना महत्वपूर्ण है. आपने देखा होगा कि आज उसने कैसी बैटिंग की. यह शायद उसकी इंटरनेशनल लेवल पर खेली गई बेस्ट पारी है. इस पारी ने उनकी मैच्यॉरिटी और क्लास दिखाई और हमें अच्छे से पता है कि हम ड्रेसिंग रूम में क्या कर रहे हैं.'गौरतलब है कि पिछली कुछ सीरीज से लिमिटेड ओवर्स में राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज से ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए खूब रन बनाए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों में एक पचासा मारने वाले राहुल ने वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ तीन मैचों में दो अर्ध शतक जमाए थे. इनमें 91 रन की एक पारी भी शामिल थी. इसके बाद राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ दो T20 मैचों में बैटिंग की और 45 और 54 रन की पारियां खेलीं.
INDvAUS: दूसरे वनडे में 80 रन बनाने वाले केएल राहुल की जगह पक्की क्यों नहीं है?























