The Lallantop

'बहुत महंगे हैं सूर्या, हमारे देश में इतना पैसा नहीं है'

विदेशियों ने पहले ही हाथ खड़े कर दिए.

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव (AP)

सूर्यकुमार यादव अपनी बेस्ट फॉर्म में हैं. T20I क्रिकेट के नंबर वन बैट्समैन सूर्या ने लगातार टीम इंडिया के लिए झोला भर-भरके रन्स बनाए हैं. T20 वर्ल्ड कप में सूर्या तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन थे. और इसके बाद से ही उनकी मांग काफी बढ़ी हुई मानी जा रही है. और अब ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन ग्लेन मैक्सवेल ने इसी पर बड़ी बात कह दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

T20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्या ने छह मैच में 239 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.68 का रहा. वर्ल्ड कप में सूर्या के नाम तीन पचासे भी थे. वर्ल्ड कप के बाद भी सूर्या की फॉर्म बरक़रार है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ T20 सीरीज़ में सूर्या ने दो पारियों में 124 रन ठोक दिए. इसमें एक सेंचुरी भी शामिल है. शानदार बैटिंग के लिए सूर्या को मैन ऑफ द सीरीज़ भी चुना गया.

सूर्या ने दूसरे T20I मैच में 51 बॉल में 111 रन की पारी खेली थी. इस मैच को जीत इंडिया ने सीरीज़ में जीत हासिल की थी. पहला और तीसरा मैच बारिश की वजह से धुल गया था. ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में इंग्लैंड को तीन मैच की वनडे सीरीज़ में 3-0 से हराया. इस सीरीज़ के बाद 'द ग्रेड क्रिकेटर' से बात करते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने कहा,

Advertisement

‘मुझे पता नहीं था कि ये मैच चल रहा है. फिर मैंने बाद में स्कोरकार्ड देखा और फिर उसे फिंची (ऐरन फिंच) को भेजा. मैने पूछा- ये चल क्या रहा है? ये आदमी किसी दूसरे प्लैनेट पर बैटिंग कर रहा है. बाकी सबका स्कोर देखो और इस लड़के का स्कोर देखो. इसने 50 बॉल पर 111 रन ठोक दिए हैं!’

मैक्सवेल ने आगे कहा,

‘मैंने अगले दिन उस पारी को पूरा देखा. वो बाकी सबसे इतने बेहतर हैं कि हमें शर्म आती है. ये देख के लगभग दर्द होता है. हमारे पास कोई भी ऐसा बैट्समैन नहीं है जो उनके आसपास भी हो.’

Advertisement

एंकर ने इसके बाद मैक्सवेल से पूछा कि क्या सूर्या को आगे चलकर बिग बैश लीग का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है. इसके जवाब में मैक्सवेल ने हंसते हुए कहा,

‘हमारे पास उतना पैसा नहीं है. कोई चांस ही नहीं है. हमें हर प्लेयर को सैक करना पड़ेगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कॉन्ट्रैक्ट वाले हर प्लेयर को बाहर करना होगा.’

सूर्या की बात करें तो T20I सीरीज़ के बाद इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे सीरीज़ खेली जानी है. सीरीज़ का पहला मैच 25 नवंबर को खेला जाना है. सूर्या इस सीरीज़ में टीम के मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालते नज़र आएंगे.

डेविड वार्नर की बीवी कैंडिस वार्नर उन्हें पॉकेट मनी क्यों देती हैं?

Advertisement