The Lallantop

विराट कोहली से खाए 'सीधे छक्के' पर अब क्या बोले हारिस रऊफ़?

'एक बार कर दिया, हर बार नहीं कर पाएंगे!'

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली (फोटो - Getty Images)

विराट कोहली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार प्लेयर. कुछ समय तक खराब फॉर्म में रहने के बाद विराट वापस अपने पुराने वाले टच में लौट आए हैं. और इसी टच में रहते हुए विराट ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी. इस मैच में उन्होंने 82 रन की एक शानदार पारी खेली थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और टीम इंडिया को चार विकेट से जीत दिलाने से पहले, पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ़ को दो शानदार छक्के लगाए थे. जिसमें से एक छक्का एकदम स्ट्रेट था. इस छक्के पर तब से अब तक लगातार बात हो रही है. और अब विराट से पिटने वाले पेसर हारिस ने भी इस पर बात की है.

पाकिस्तानी शो ‘हंसना मना है’ पर इस शॉट के बारे में बात करते हुए हारिस ने कहा कि क्रिकेट में ऐसे शॉट कभी-कभी ही लगते हैं. और इंडियन बैटर अब दोबारा इस शॉट को नहीं खेल पाएंगे. हारिस बोले,

Advertisement

‘बिल्कुल, दुख हुआ था जब वो गेंद छक्के के लिए चली गई थी. मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इसने मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचाया था. मुझे लगा कि कुछ गलत हुआ है. जो भी क्रिकेट जानता है, वो ये भी जानता है कि वो (विराट कोहली) किस तरह के प्लेयर हैं. उन्होंने अब ये शॉट खेला. मुझे नहीं लगता वो ये शॉट दोबारा खेल पाएंगे. ऐसे शॉट्स कभी-कभी लगते हैं. आप उनको लगातार नहीं मार सकते. उनकी टाइमिंग कमाल की थी और वो छक्के के लिए गया.’

बताते चलें, हारिस रऊफ़ के ओवर में आए इन दो छक्कों ने मैच का मोमेंटम बदल दिया था. इस ओवर में विराट और हार्दिक ने मिलकर 15 रन निकाले थे. इसके बाद टीम ने आखिरी ओवर में 16 रन हासिल कर मैच को अपने नाम कर लिया था. 82 रन की पारी के लिए विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

विराट की बात करें तो वह फिर से एक्शन में नज़र आने वाले हैं. BCCI की सेलेक्शन कमिटी ने विराट के साथ टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ हुई T20I सीरीज़ में आराम दिया था. विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह 10 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ ही वनडे सीरीज़ से एक्शन में होंगे.
 

Advertisement

सूर्यकुमार यादव 100 के बाद ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज से भी आगे निकल गए

Advertisement