The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ विराट के साथ ऐसा ही होता है, 2017 याद है..!

मैट कुनेमान ने विराट को आउट किया.

Advertisement
post-main-image
2017 में ऐसे आउट हुए थे विराट (Courtesy: Star Sports)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन. विराट कोहली और श्रीकर भरत क्रीज़ पर थे. 125 रन पर भारत के पांच विकेट गिर चुके थे. भारत की पारी के 50वें ओवर में एक फैसला आया, जिसपर दूसरे दिन के खेल की सबसे ज़्यादा चर्चा है. यानी विराट कोहली का विकेट. विराट को अंपायर नितिन मेनन ने LBW आउट दिया, विराट ने तुरंत रिव्यू लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉल, बैट के पास थी तब अल्ट्राएज पर स्पाइक भी दिखा. लेकिन अंपायर्स कॉल का प्रावधान विराट को ले डूबा. बॉल ट्रैकिंग में दिखा, बॉल लेग स्टम्प को छूती हुई निकल गई. बॉल जब बैट के पास से गुज़री तब अल्ट्रा एज में स्पाइक दिखा. यानी कॉन्टैक्ट हुआ था. लेकिन बैट पहले लगा या पैड, ये तय करना बेहद मुश्किल था. हालांकि टीवी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ को लगा कि गेंद पहले पैड से टकराई है. और विराट को वापस पवेलियन लौटना पड़ा.

# पहले भी हो चुका है ऐसा

जी हां, विराट के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ ऐसा पहले भी हो चुका है. सामने कंगारू ही थे. मार्च 2017 में बेंगलुरू टेस्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थे. सीधे मैच की तीसरी पारी में चलते हैं. विराट कोहली बैटिंग करने आए. पारी के 35वें ओवर में जोश हेजलवुड बॉलिंग कर रहे थे. हेजलवुड ने दूसरी बॉल शॉर्ट ऑफ लेंथ डाली. बॉल लो रही, और इनस्विंग कर विराट के ऑफ स्टम्प की तरफ चली गई. विराट ने संभाला और डिफेंड किया. बॉल बैट और पैड, दोनों पर एक साथ जा लगी.

Advertisement

टीवी अंपायर रिचर्ड केटेलबरो ने देखा, और तय नहीं कर सके कि बॉल पहले पैड में लगी या बैट में. ग्राउंड अंपायर नाइज़ेल लॉन्ग ने आउट दिया था. विराट ने तुरंत रिव्यू लिया. पर वहां भी वही किस्सा हुआ. टीवी अंपायर ने फैसला नहीं बदला. 

#मैच में क्या चल रहा?

मैच की बात करें तो भारत टीम अपनी पहली पारी में 262 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. मैच के दूसरे दिन भारत ने बिना किसी नुकसान के 21 रन से आगे खेलना शुरू किया. लेकिन 46 के स्कोर पर केएल राहुल के तौर पर टीम को पहला झटका लगा. वो 17 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. पहले कप्तान रोहित शर्मा, फिर चेतेश्वर पुजारा और फिर श्रेयस अय्यर जल्दी-जल्दी आउट हो गए.

विराट कोहली ने संभलकर बैटिंग की, लेकिन वो भी 44 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि जडेजा ने 26 और केएस भरत ने 6 रन की पारी खेली. इसके बाद अक्षर पटेल और अश्विन ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 114 रन की बेहतरीन पार्टनरशिप की. अक्षर 74 और अश्विन 37 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया के लिए नेथन लायन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए.

Advertisement

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं. हेड 39 और लाबुशेन 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं. अब देखना ये होगा कि टीम इंडिया तीसरे दिन कैसी बॉलिंग करती है. 
 

वीडियो: रोहित शर्मा ने बताया, उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी से क्या सीखा और अप्लाई किया

Advertisement