The Lallantop

विराट कोहली को बड़ा झटका देने के चक्कर में है BCCI?

विराट कोहली के दिन अच्छे नहीं चल रहे. दो साल से ज्यादा वक्त पहले आखिरी सेंचुरी मारने वाले विराट IPL2022 में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे. और अब PTI का दावा है कि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ होने वाली पांच मैच की T20 सीरीज से भी बाहर किया जा सकता है.

Advertisement
post-main-image
Virat Kohli को India vs South Africa T20I सीरीज से बाहर किया जा सकता है (PTI/BCCI)

विराट कोहली के दिन अच्छे नहीं चल रहे. दो साल से ज्यादा वक्त पहले आखिरी सेंचुरी मारने वाले विराट IPL2022 में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे. और अब PTI का दावा है कि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ होने वाली पांच मैच की T20 सीरीज से भी बाहर किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI उन्हें ब्रेक देना चाहती है. जिससे वह इंग्लैंड टूर के लिए पूरी तरह से फ्रेश रह सकें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

PTI के मुताबिक चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा की अगुवाई वाली नेशनल सेलेक्शन कमिटी विराट को ब्रेक देने के पक्ष में है. इस बारे में एक BCCI ऑफिशल ने नाम ना जाहिर करने की शर्त पर PTI से कहा,

'पूरी उम्मीद है कि विराट कोहली को साउथ अफ्रीका सीरीज से रेस्ट दिया जाएगा. वह बहुत सारी क्रिकेट खेल रहे हैं और लंबे वक्त से बबल में भी हैं. यह कोहली और बाकी प्लेयर्स से जुड़ा पॉलिसी डिसीजन है कि उन्हें समय-समय पर ब्रेक दिया जाएगा.'

Advertisement

बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम 9 जून से 19 जून तक भारत में पांच मैच की T20 सीरीज खेलेगी. यह मैच दिल्ली, कटक, विशाखापत्तनम, राजकोट और बैंगलोर में खेले जाएंगे.

इसके बाद टीम जून-जुलाई में ग्रेट ब्रिटेन का टूर करेगी. यहां पहले उन्हें आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद वे इंग्लैंड के खिलाफ़ एक टेस्ट मैच खेलेंगे. यह टेस्ट 2021 में हुई सीरीज का पांचवां टेस्ट होगा. इस टेस्ट के बाद दोनों टीम्स सफेद गेंद के छह लिमिटेड ओवर्स गेम भी खेलेंगी.

कोहली की फॉर्म पर लौटें तो इस सीजन वह IPL में बहुत खराब दौर से गुजर रहे हैं. इस सीजन उनके नाम तीन गोल्डेन डक हैं. कुल 206 रन बना चुके कोहली इस IPL में सिर्फ एक फिफ्टी मार पाए हैं. इस साल के 12 मैच में वह 19.63 की ऐवरेज और 111.34 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी कोहली को ब्रेक दिए जाने की वकालत कर चुके हैं. 

Advertisement

शास्त्री ने कोहली के बारे में कहा था,

'भले ही यह दो महीने का है या डेढ़, चाहे यह इंग्लैंड टूर से पहले हो या बाद में. उन्हें ब्रेक की जरूरत है क्योंकि अभी उनके अंदर छह-सात साल की क्रिकेट बाकी है और कोई नहीं चाहेगा कि हम इसे खोएं.'

सेलेक्शन कमिटी IPL के अंत के दिनों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ होने वाली सीरीज के लिए टीम चुनेगी. और इस सीरीज के साथ ही भारत अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियां भी शुरू करेगा.

IPL 2022: मुंबई इंडियंस की हार देख रोहित शर्मा की सारी बातें एकदम सटीक लग रही हैं

Advertisement