The Lallantop

Asia Cup 2022: देवियों और सज्जनों... विराट कोहली ने खत्म कर दिया है फ़ैन्स का इंतजार!

विराट ने जड़ दी है अपनी पहली T20I सेंचुरी.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली (AP)

एशिया कप से एक बड़ी खुशख़बरी आई है. विराट कोहली की सेंचुरी की तलाश, जो लगभग तीन साल से चल रही थी, वो पूरी हो गई है. विराट ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ शतक जड़ इंडिया को एक अच्छे टोटल तक पहुंचा दिया है. कोहली की आखिरी सेंचुरी 23 नवंबर 2019 को आई थी. विराट ने ये शतक बांग्लादेश के खिलाफ़ इडेन गार्डन्स में हुए टेस्ट मैच में लगाया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ सुपर फोर के मैच में रोहित शर्मा रेस्ट कर रहे थे. टॉस करने टीम के उपकप्तान केएल राहुल आए. राहुल ने बताया कि रोहित, हार्दिक पंड्या और युज़वेन्द्र चहल को रेस्ट दिया गया है. टीम में उनकी जगह दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को जगह मिली है. इंडिया के लिए रोहित की अनुपस्थिति में राहुल और विराट कोहली ने ओपनिंग की.

# Virat's 71st century

विराट ने 53 बॉल में सेंचुरी जड़ी. शुरुआत में केएल राहुल ने उनका अच्छा साथ दिया. केएल ने 41 बॉल में 62 रन बनाए. ओपनिंग करते हुए इस जोड़ी ने कमाल के शॉट्स लगाए और अफ़ग़ानिस्तान के बॉलर्स को खूब परेशान किया. विराट ने अपनी सेंचुरी में 11 चौके और चार छक्के लगाए.

Advertisement

विराट का यह शतक हजार से ज्यादा दिनों के बाद आया है. विराट ने पूरे एशिया कप में शानदार बैटिंग की थी. पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन की पारी खेलने के बाद विराट ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 59 और पाकिस्तान के खिलाफ 60 रन बनाए. श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर के मैच में विराट नहीं चले, पर अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ इस धाकड़ बैट्समैन ने शानदार पारी खेली.

इसके साथ ही विराट ने एशिया कप का एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. विराट इकलौते ऐसे प्लेयर बन गए हैं, जिन्होंने एशिया कप के T20 फॉर्मेट में सेंचुरी लगाई हो. ये विराट का इकलौता T20I शतक भी है. इसके पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 94 रन का था. विराट के 122 रन इंडिया के लिए T20I में सबसे बड़ा स्कोर भी हैं. विराट की इस पारी में 12 चौके और छह छक्के शामिल थे. विराट ने 61 बॉल खेल 200 की स्ट्राइक रेट से रन्स बनाए. इंडिया ने अफ़ग़ानिस्तान को 213 का टार्गेट दिया.

Advertisement

एशिया कप के ठीक बाद इंडिया को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. T20I वर्ल्ड कप के पहले ये टीम इंडिया की आखिरी परीक्षाएं होगी.

विराट कोहली के चक्कर में ये खिलाड़ी बड़ा गंदा ट्रोल हो गया

Advertisement