The Lallantop

कोहली तो खुलकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ओर आ गए!

कोहली ने इंस्टा पर लिया रोनाल्डो का पक्ष.

Advertisement
post-main-image
रोनाल्डो की तारीफ करते हुए नजर आते हैं कोहली (Twitter)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo). दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर्स में से एक. पिछले कुछ दिनों से रोनाल्डो एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं. जिसमें वो अपने पूर्व क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनेजर एरिक टेन हाग पर जमकर बरसे थे. इस इंटरव्यू के बाद से ही रोनाल्डो कई फ़ैन्स के निशाने पर आ गए थे. जिसके बाद फुटबॉल में काफी दिलचस्पी दिखाने वाले पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने रोनाल्डो का बचाव किया है. इस दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को विराट कोहली का भी साथ मिला है.

रोनाल्डो ने हाल ही में ब्रिटिश जर्नलिस्ट पीयर्स मॉर्गन को एक इंटरव्यू दिया था. इसमें उन्होंने यूनाइटेड के मौजूदा मैनेजर एरिक टेन हाग और क्लब मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस इंटरव्यू के साथ ही क्लब के साथ उनकी अनबन शुरू हो गई थी. और बाद में वह क्लब से अलग हो गए. ऐसे में पीटरसन दिग्गज फुटबॉलर के सपोर्ट में नजर आए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Ronaldo के सपोर्ट में उतरे Pietersen 

रोनाल्डो ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो अपने बच्चे की बीमारी को लेकर हॉस्पिटल में थे, जिस वजह से वो क्लब के प्री सीज़न का हिस्सा नहीं बन पाए. लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उनकी बात पर भरोसा नहीं किया. पीटरसन ने हाल में पीयर्स मॉर्गन को दिए इंटरव्यू में इस बारे में कहा,

‘जैसा कि रोनाल्डो ने कहा भी कि बच्चे को लेकर क्लब ने उनकी बात पर भरोसा नहीं किया. अगर ये बात सच है, तो मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि इस परिवार (मैनचेस्टर यूनाइटेड) के साथ क्या हो रहा है. मैं नहीं कह सकता कि रोनाल्डो ने जो कहा वो सच है या नहीं, लेकिन जैसा वो कह रहे हैं कि यह सच है तो ये बात क्षमा करने लायक नहीं है. वो भी एक इंसान हैं. हां वो काफी फेमस हैं, उनकी वैल्यू करोड़ों डॉलर है. लेकिन उन्होंने जो भी हासिल किया है, वो अद्भुत खेल दिखाकर किया है.’

Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इस इंटरव्यू की एक छोटी सी क्लिप अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की. जिसे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लाइक किया है. चूंकि कोहली कई मौकों पर रोनाल्डो को लेकर अपना लगाव जाहिर कर चुके हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि वो भी पीटरसन की बात पर सहमति जता रहे हैं.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर एरिक टेन हाग को एकदम चैलेंज ही कर दिया है!

Advertisement
Advertisement