The Lallantop

WTC Final से पहले कोहली के घुटने की चोट पर क्या अपडेट आई?

कोहली का घुटना अब कैसा है?

Advertisement
post-main-image
विराट की चोट पर आई अपडेट (पीटीआई)

RCB फ़ैन्स के लिए IPL2023 खत्म हो चुका है. अब उनकी नज़र WTC फाइनल पर है. जहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. और इस भिड़ंत से पहले उन्हें एक बड़ी चिंता ने घेर लिया है. RCB के आखिरी लीग गेम में विराट कोहली ने सेंचुरी मारी. लेकिन इसी गेम में फील्डिंग के दौरान उन्हें घुटने में चोट भी लग गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक कैच पकड़ने के बाद कोहली लंगड़ाते हुए ग्राउंड से बाहर गए थे. और फिर वह बचे हुए मैच में फील्डिंग करने नहीं लौटे. पूरे मैच के दौरान कोहली डग आउट में निराश से बैठे रहे. इधर शुभमन गिल ने लगातार दूसरी सेंचुरी मार गुजरात को आसान सी जीत दिला दी.

गुजरात की जीत के बाद कोहली ने मैदान में जाकर उनके प्लेयर्स को बधाई भी दी. और इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ ग्राउंड का चक्कर लगाकर फ़ैन्स का शुक्रिया भी अदा किया. और मैच के बाद RCB के हेड कोच संजय बांगर ने कोहली की फिटनेस पर अपडेट दी.

Advertisement

उन्होंने कहा,

'हां, उनके घुटने में थोड़ी समस्या है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि कुछ गंभीर है. चार दिन के अंतर में लगातार दो सेंचुरीज. वह ऐसे व्यक्ति हैं जो सिर्फ़ बल्ले से नहीं, बल्कि फील्डिंग से भी योगदान देना चाहते हैं. वह मैदान पर बहुत भागते रहते हैं. कुछ दिन पहले ही 40 ओवर और फिर आज भी 35 ओवर तक वह ग्राउंड पर थे. वह अपना बेस्ट दे रहे थे. इसलिए इससे कभी ना कभी समस्या होनी थी लेकिन मैं नहीं सोचता कि ये कोई गंभीर बात है.'

कोहली को ये चोट विजय शंकर का कैच लपकते हुए लगी थी. शंकर ने 35 गेंदों पर 53 रन बनाए. उन्होंने गिल के साथ 123 रन की पार्टनरशिप की. गिल ने बाद में छक्का मारकर मैच खत्म किया. उन्होंने 52 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली. यह गिल की IPL2023 में लगातार दूसरी सेंचुरी थी.

Advertisement

इस मैच से पहले ही गुजरात ने प्ले ऑफ में जगह बना ली थी. उन्हें पहले क्वॉलिफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ना है. यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा. और RCB को हराने के बाद गिल ने कहा था कि उनकी टीम इस मैच के लिए तैयार है. गिल बोले थे,

‘मुझे लगता है कि चेन्नई की विकेट के लिए हमारे पास बढ़िया बोलिंग अटैक है. चेन्नई के खिलाफ चेन्नई में खेलना.. ये मैच बड़ा कमाल का होने वाला है. उम्मीद करता हूं कि हम दूसरी बार फाइनल में पहुंचेंगे.’

बता दें कि गुजरात टाइटंस ने IPL 2023 का लीग स्टेज टॉप पर रहकर फिनिश किया था. इस टीम ने पिछले सीजन की तरह इस बार भी कमाल का खेल दिखाया है. बैटिंग और बोलिंग, दोनों में टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है.

शुभमन गिल बैटिंग में तो मोहम्मद शमी और राशिद खान बोलिंग में टीम के लिए बेहतरीन कर रहे हैं. एक यूनिट के रूप में ये टीम एक बार फिर से, बाकी टीम्स से बेहतर दिखी है. अब देखने वाली बात होगी कि बचे हुए मैचेज में ये लोग क्या करते हैं.

वीडियो: रिंकू सिंह ने IPL 2023 में गदर काटा, टीम इंडिया में सेलेक्शन के सवाल पर इमोशनल जवाब दे गए

Advertisement