The Lallantop

जब अपने ही बोलर से परेशान हुए विराट कोहली!

रवि भाई, इसे खेलना सबसे मुश्किल है.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली (फोटो - india Today Archive)

विराट कोहली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान. विराट की गिनती हर फॉर्मेट में दुनिया के बेहतरीन प्लेयर्स में होती है. उन्होंने लगभग हर गेंदबाज को डॉमिनेट किया है. लेकिन साउथ अफ्रीका में विराट को एक गेंदबाज को खेलने में बहुत दिक्कत हुई थी. ये बोलर थे जसप्रीत बुमराह. और विराट, उनका रिलीज़ पॉइंट नहीं पकड़ पा रहे थे. जिसके बाद उन्होंने इंडियन कोच रवि शास्त्री से बुमराह की खूब तारीफ की थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व बोलिंग कोच भरत अरूण ने इस बारे में क्रिकबज़ के शो में बताया है. इसके साथ बताया कि विराट ने खुद माना कि बुमराह का सामना करना सबसे ज्यादा मुश्किल था. इस बारे में बताते हुए भरत बोले,

‘हम साउथ अफ्रीका क़रीबन 10 दिन पहले पहुंचे थे. हमने सेंटर विकेट पर प्रैक्टिस की थी. और विराट, बुमराह से काफी खुश थे. मुझे अभी भी याद है विराट, बुमराह को खेलने के बाद रवि के पास आए और कहा, ‘रवि भाई, सबसे मुश्किल है इसको खेलना. मुझे पता नहीं लग रहा है कब वो रिलीज़ कर रहा है. और मैं उसे बाकी बोलर्स की तुलना में थोड़ा लेट पिक कर रहा हूं.’

Advertisement

भरत अरुण ने इसके साथ बुमराह की गेंदबाजी का भी ज़िक्र किया. और बताया कि बुमराह अपनी क्षमता के हिसाब से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे. क्योंकि विकेट बैटर्स के लिए मुश्किल था और वो अपनी ही टीम के बल्लेबाज थे. और इस समय तक कोच को पता चल गया था, कि बुमराह केप टाउन में अपने टेस्ट डेब्यू के लिए तैयार हैं. इस पर भरत बोले,

‘फिर हमने क़रीब से देखा, और कहा कि हम निश्चित रूप से पहले टेस्ट में बुमराह के साथ खेल सकते हैं. क्योंकि वह तेज गेंदबाजी करते है. मुझे ये भी याद है कि उन्होंने मुझे बोला था कि विकेट अच्छी है. उन्होंने कहा, ‘सर, मैं अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं करुंगा क्योंकि ये सही नहीं है. ये विकेट बहुत मददगार है. मैं पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं करुंगा क्योंकि वो हमारे बल्लेबाज हैं.'

ये मेरे लिए वास्तव में काफी प्रभावशाली था. उस प्रैक्टिस सेशन में जिसने भी बुमराह को खेला था, वो उनसे खुश था. इसलिए, पहले टेस्ट में बुमराह को खिलाना कोई दिमाग पर जोर डालने वाला फैसला नहीं था.’

बताते चलें, साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में अपने डेब्यू मैच में बुमराह ने चार विकेट निकाले थे. और टीम इंडिया ये मैच 72 रन से हारी थी.

Advertisement

वीडियो: परवेज़ मुशर्रफ ने सौरव गांगुली से क्यों कहा, होटल से बाहर गए तो..!

Advertisement