The Lallantop

'किंग कोहली के 14 साल'... विराट ने शेयर किया इमोशनल वीडियो!

साल 2008 में विराट ने श्रीलंका के खिलाफ़ डेब्यू किया था.

Advertisement
post-main-image
किंग कोहली ने पूरे किए 14 साल (AP)

विराट कोहली (Virat Kohli). भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ के लिए 18 अगस्त का दिन बेहद खास है. उन्होंने इसी दिन अपना इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शुरू किया था. 18 अगस्त 2022 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 साल पूरे कर लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जब साल 2008 में श्रीलंकाई सरजमीं पर ये खिलाड़ी बल्ला थामे मैदान पर उतरा था, तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि ये खिलाड़ी एक दिन वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करेगा. किसी को ये अंदाजा नहीं था कि अपने पहले वनडे में 12 रन बनाने वाला खिलाड़ी, बड़ी आसानी से 12 हजार रनों के आंकड़े को पार कर जाएगा.

पर कोहली (Virat Kohli) तो नामुमकिन को मुमकिन साबित करने के लिए ही मैदान पर उतरे थे. इन 14 सालों में कोहली ने अपनी पहचान दुनिया के ऑल टाइम ग्रेट बैट्समैन के तौर पर बना ली है. श्रीलंका के खिलाफ दांबुला के मैदान पर वनडे डेब्यू करने वाले कोहली के लिए पहला मैच कुछ खास नहीं गुजरा था. इस मैच में कोहली 22 गेंदों पर महज़ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे. उससे भी खराब बात ये थी, कि भारतीय टीम को इस मुकाबले में आठ विकेट से करारी हार मिली थी.

# Virat ने शेयर किया खास वीडियो

लेकिन उसके बाद से कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. दुनिया की कोई ऐसी टीम नहीं है जिसको कोहली ने नहीं कूटा. श्रीलंका तो कोहली की फेवरेट टीम्स में से एक रही है. पूर्व भारतीय कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 14 साल पूरे करने के मौके पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों को दिखाया है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा,

Advertisement

‘14 साल पहले, यह सब शुरू हुआ. और यह एक सम्मान की बात है’

# Virat का शानदार करियर

कोहली ने जहां 18 अगस्त 2008 को वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया. वहीं उन्होंने अपना पहला T20I मैच 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ़ खेला था. जबकि पहला टेस्ट मैच उन्होंने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेला. कोहली के नाम ODI क्रिकेट में 262 मैच में कुल 12344 रन हैं. इस दौरान उनका औसत 57.68 और स्ट्राइक रेट 92.84 का रहा है. विराट के नाम वनडे करियर में 43 शतक और 64 फिफ्टी हैं. जबकि उनका बेस्ट स्कोर 183 रन का रहा है.

वहीं टेस्ट करियर की बात की जाए तो कोहली के नाम 102 टेस्ट की 173 पारियों में 8074 रन्स है. जिसमें 27 शतक और 28 फिफ्टी शामिल हैं. जबकि T20I करियर में उनके नाम 99 मैच में कुल 3308 रन हैं.

विराट कोहली लगभग तीन साल से बुरे दौर से गुजर रहे हैं. क्रिकेट के किसी फॉर्मेट में उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है. हालांकि इनके बाद भी 14 साल पहले इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले विराट अपनी लेगेसी इतनी बड़ी कर चुके हैं कि दुनिया उन्हें 'किंग कोहली' बुलाती है. और ये सफर वाकई में बेहद शानदार रहा है.

AIFF पर बैन लगने से बचाने के लिए CoA ने क्या किया?

Advertisement

Advertisement