पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत की 'खुशी' अमेरिका तक पहुंच गई है. वहां के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘बधाई’ भेजी है. उन्होंने बीजेपी की इस जीत को ‘ऐतिहासिक’ और ‘निर्णायक’ बताया.
बीजेपी की बंगाल विजय से वाइट हाउस गदगद, पीएम मोदी के लिए बड़ी बात कह दी
पश्चिम बंगाल के चुनाव में बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की है. उसे यहां 207 सीटें मिली हैं. भारत के इस पूर्वी प्रदेश में 15 साल से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का वर्चस्व था.


वाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने ये जानकारी दी है. उन्होंने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत की भी याद दिलाई. कहा कि तब प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा था कि भारत कितना ‘भाग्यशाली’ है कि उसके पास पीएम नरेंद्र मोदी हैं.
बता दें कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की है. उसे यहां 207 सीटें मिली हैं. भारत के इस पूर्वी प्रदेश में 15 साल से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का वर्चस्व था. बीजेपी कई सालों से यहां सरकार बनाने की कोशिश में लगी थी. अब जाकर उसे ये सफलता मिली है.
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक आदर्श माने जाने वाले और जनसंघ पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का गृह प्रदेश होने के नाते पश्चिम बंगाल बीजेपी के लिए काफी अहम राज्य है. नरेंद्र मोदी के केंद्र में तीसरे कार्यकाल के बीच मिली इस जीत को उनके लिए बड़े राजनीतिक लाभ के तौर पर देखा जा रहा है.
वाइट हाउस ने क्या कहा?नरेंद्र मोदी साल 2014 में जब केंद्र की सत्ता में आए थे, तब बंगाल में बीजेपी की सीटें जीरो थीं. उनकी सरकार के 12 साल के बाद अब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. इस जीत पर ही अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उन्हें बधाई भेजी है. वाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई के मुताबिक,
पिछले महीने ही फोन पर हुई बातचीत में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि भारत कितना भाग्यशाली है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेता के रूप में पाया है. डॉनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को हाल में पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी जीत पर बधाई दी.
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की हो. इससे पहले भी वह भारत को ‘शानदार’ और मोदी को ‘ग्रेट फ्रेंड’ बता चुके हैं. मार्च 2026 में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने एक मेसेज में कहा कि नरेंद्र मोदी और वह दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम पूरा करके मानते हैं और ये बात हर किसी के लिए नहीं कही जा सकती.
वीडियो: सलमान खान की SVC63 के मेन विलन अक्षय खन्ना होंगे?




















