The Lallantop

IPL में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ रुकेगा! BCCI बनाने जा रहा है सख्त नियम

BCCI अपनी अगली मीटिंग में इस मामले को सुलझाने और लीग में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ के संबंध में सख्त नियम बनाने के लिए तैयार है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये नियम न केवल IPL पर, बल्कि इंटरनेशनल टूर के दौरान इंडियन क्रिकेट टीम पर भी लागू होंगे.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में हार्दिक पंड्या के अलावा कई क्रिकेटर्स अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ देखे गए हैं. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में कई प्लेयर्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखते हैं. कई अपने पार्टनर के साथ रुकते भी हैं. BCCI इस ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ से काफी नाराज है. बोर्ड ने इस कल्चर के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है. BCCI अब 'गर्लफ्रेंड कल्चर' को रोकने के लिए सख्त नियम बनाने जा रहा है. बोर्ड को चिंता है कि अगर यह चलन जारी रहा तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2026 में कई प्लेयर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न सर्फ टीम बस में ट्रैवल करते हैं, बल्कि होटल में भी रुक रहे हैं. इन सीनियर प्लेयर्स की देखादेखी कुछ अनजाने खिलाड़ी भी IPL के मौजूदा सीजन में गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हैं. बोर्ड ने कुछ गर्लफ्रेंड के 'इन्फ्लुएंसर' होने को लेकर चिंता जताई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर बेटिंग एप्स को प्रमोट किया है. हाल के वर्षों में कुछ प्लेयर्स और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच विवाद भी सामने आए हैं. कुछ मामलों महिला साथियों ने पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिससे लीग और बोर्ड दोनों की इमेज खराब हुई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: MI के बैटर्स को प्रिंस यादव और मोहसिन खान की काट निकालनी होगी, प्लेऑफ दांव पर

BCCI उठाएगा सख्त कदम

IPL में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ रोकने के लिए बोर्ड जल्द ही सख्त कदम उठा सकता है. इस मामले पर बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा,

हम इस पर आपस में चर्चा कर रहे हैं. BCCI की अगली बैठक में इस पर बात होगी. पत्नी और परिवार के लोगों के खिलाड़ियों के साथ होटल में रुकने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन गर्लफ्रेंड के मामले में थोड़ा गंभीर होना पड़ेगा.

Advertisement

BCCI के अधिकारी ने आगे कहा,

अगर इसे अभी नहीं रोका गया, तो भविष्य में समस्या खड़ी हो सकती है. हम ऐसे मामले देख रहे हैं कि जहां टीम बसों को गर्लफ्रेंड का इतंजार कराया जा रहा है. वे प्लेयर्स के साथ होटेल्स में रुक रही हैं. पहले IPL के दौरान गर्लफ्रेंड को प्लेयर्स के होटल में रुकने की इजाजत नहीं थी. लेकिन, अब ऐसा नहीं है. अब गर्लफ्रेंड का टीम होटल में रुकना ट्रेंड बन गया है.

BCCI अपनी अगली मीटिंग में इस मामले को सुलझाने और लीग में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ के संबंध में सख्त नियम बनाने के लिए तैयार है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये नियम न केवल IPL पर, बल्कि इंटरनेशनल टूर के दौरान इंडियन क्रिकेट टीम पर भी लागू होंगे. 

अगर BCCI आने वाले वाले समय में 'गर्लफ्रेंड कल्चर' को खत्म करने के लिए यह नियम बनाता है, तो इसका असर हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल जैसे प्लेयर्स पर पड़ेगा. अगले सीजन में यह क्रिकेटर्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इतनी आजादी से नहीं घूम पाएंगे. 

वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement