वैभव सूर्यवंशी. IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह को पहली गेंद पर छक्का लगाया. उनके पहले ओवर में 2 छक्के मारे. सभी को लगा वैभव का बेस्ट यही है (Vaibhav Sooryavanshi carnage). पर शायद वैभव ने मन में कहा होग, ‘नहीं बेस्ट इज येट टू कम’! क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ जॉस हेजलवुड का जो हाल इस 15 साल के लड़के ने किया, वो हेजलवुड को जीवन भर याद रहेगा. मैच में वैभव ने 15 गेंदों में फिफ्टी मार दी.
वैभव सूर्यवंशी ने हेजलवुड को भी नहीं छोड़ा, बुमराह तो फिर भी बच गए थे
Vaibhav Sooryavanshi ने 15 गेंदों में पचासा लगाया. इस सीजन उनकी ये दूसरी 15 बॉल फिफ्टी है.


202 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने पहले ओवर में 9 रन बनाए. इसी ओवर में वैभव ने भुवनेश्वर कुमार को 2 चौके लगाए. दूसरे ओवर में टीम को पहला झटका लगा. यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद बॉलिंग के लिए आए अभिनंदन सिंह. इस ओवर में वैभव ने दो चौके और एक छक्का लगाया.
फिर आया कार्नेजवैभव का सबसे बड़ा कार्नेज इनिंग के चौथे ओवर में देखने को मिला. सामने थे जॉस हेजलवुड. इस IPL का अपना दूसरा ओवर कराने आए थे. पहले ओवर में 12 रन खा चुके थे. स्ट्राइक थी जुरेल के पास. दूसरी बॉल पर उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक वैभव को दी. फिर पर वैभव कहां हेजलवुड को छोड़ने वाले थे.
ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं बॉल पर वैभव ने लगातार तीन चौके जड़े. आखिरी बॉल पर हेजलवुड छक्का खा गए. वैभव ने डीप स्क्वायर लेग पर पुल करके शानदार सिक्स लगाया. इस ओवर में उन्होंने 18 रन बनाए.
15 गेंद में फिफ्टीपारी के 5वें ओवर में लगातार 2 छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने 15 गेंद में पचासा लगाया. इस सीजन उनकी ये दूसरी 15 बॉल फिफ्टी है. इसके पहले वैभव ने CSK के खिलाफ 15 गेंद में पचासा पूरा किया था. लेकिन वैभव इसके बाद भी नहीं रुके.
टीम डेविड के 8वें ओवर में उन्होंने लगातार 2 छक्के लगाए. इस ओवर में डेविड ने 18 रन दिए. 9वें ओवर में वैभव की पारी पर ब्रेक लगा. कृणाल पंड्या की पहली ही बॉल पर वो बड़ा शॉट लगाने गए, और कैच आउट हो गए. लॉन्ग ऑन पर विराट कोहली ने आसान सा कैच लिया.
आउट होने तक वैभव ने RR के लिए अपना काम कर दिया था. उन्होंने 26 बॉल्स पर 78 रनों की गन पारी खेली. 8 चौके और 7 छक्के लगाए. जिस वक्ट वो आउट हुए टीम का स्कोर 129 रन था. वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. उन्होंने दिखा दिया कि उनकी भूख हर सीजन और हर मैच के साथ-साथ बढ़ती जा रही है.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने कैसे दिला दी 37 साल पहले के सचिन तेंडुलकर की याद?





















