एक कोच का मैसेज प्लेयर को कितना मोटिवेट कर सकता है, उसे कितना उकसा सकता है और उसमें कितना जोश भर सकता है? इसे हम वैभव सूर्यवंशी से जोड़ कर देख सकते हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच 4 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला गया. जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीतकर फाइनल में एंट्री ली. सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 33 गेंदों पर 68 रन बनाए. इस मैच के बाद, वैभव सूर्यवंशी के फोन पर एक नोटिफिकेशन आया. यह मैसेज किसी और का नहीं, बल्कि उनके बचपन के कोच मनीष ओझा (Manish Ojha) का था. बाद में, फाइनल में उन्होंने जो कुछ किया, वह इतिहास बन गया. लेकिन इस मैसेज में लिखा क्या था? आइए सब जानते हैं.
'पूरा टूर्नामेंट निकल गया लेकिन तुम... ', अपने कोच के इस मैसेज के बाद सूर्यवंशी ने 175 रन ठोक दिए
क्या कोच के एक मैसेज ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को इतना उकसा दिया कि उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेल दी? इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में वैभव ने सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन बनाए. कोच ने खुद पूरी बात बताई है.
.webp?width=360)

उनके कोच ने उन्हें मैसेज में लिखा था,
आप टूर्नामेंट में बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन शतक नहीं बना पाए हैं. रणजी ट्रॉफी को छोड़कर, आपने जितने भी टूर्नामेंट खेले हैं. उनमें से आपने लगभग हर एक में कम से कम एक सेंचुरी बनाई है.
इंडिया टुडे से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी के चाइल्डहुड कोच मनीष ओझा ने आगे कहा,
मैंने सूर्यवंशी को उस तरीके से नहीं बोला कि उस पर प्रेशर पड़े. मैंने सिर्फ उन्हें उनके स्टैंडर्ड और उनके पिछले रिकॉर्ड की याद दिलाई. वैभव ने जवाव दिया हां सर. फिर मैंने सोचा क्या इससे किसी युवा खिलाड़ी पर प्रेशर पड़ सकता है, जिस लेवल पर वह खेलते हैं? उनकी मैच्योरिटी को देखते हुए मुझे लगा कि वैभव इसे आसानी से संभाल सकता है. इसके बाद मैंने उसे कोई मैसेज नहीं किया.
वैभव सूर्यवंशी जब मैदान पर उतरते हैं, तो फैंस उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करतें हैं, जैसे किसी समय टीनएज सचिन तेंदुलकर से करते थे. अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में एकाध फेलियर के बाद, वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. फाइनल से पहले उनका स्कोर 2, 72, 40, 52, 30 और 68 रन रहा. कुल मिलाकर सेमीफाइनल तक वह शतक नहीं लगा पाए, जिसकी हर टूर्नामेंट में उनको आदत रही है.
ये भी पढ़ें: भारतीय अंडर-19 टीम के विश्व चैंपियन बनते ही विराट और सचिन क्या बोले?
लेकिन, 6 फरवरी को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हुआ और सामने थी इंग्लैंड की टीम. जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर हुए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचा दी. सेमीफाइनल के शतकवीर रहे एरॉन जॉर्ज 9 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. इसके बाद सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला. शायद, उन्होंने अपने कोच के मैसेज को दिल पर ले लिया. वैभव ने इंग्लैंड के बॉलर्स को रिमांड पर लेते हुए धज्जियां उड़ी दीं. 17 से 22 ओवर तक उनके बल्ले से रनों का ऐसा सैलाब निकला, जिसमें इंग्लैंड की बॉलिंग बहती नजर आ आई.
इंग्लैंड की पारी का 17वां ओवर ऑफ स्पिनर फरहान अहमद ने डाला, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने एक चौके सहित 3 छक्के लगाए. 21वां ओवर राइट आर्म पेसर एलेक्स ग्रीन डालने आए, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और एक चौका जड़ा. 22वां ओवर राफिन अल्बर्ट ने फेंका जिसमें वैभव ने 2 छक्के और 3 चौके जड़े. इस दौरान उन्होंने 55 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. सेंचुरी जड़ने के बाद भी वह टॉप गियर में रहे. अगले 75 रन उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर बना दिए. वैभव जब आउट हुए उस वक्त 24.3 ओवर बचे थे. सोचिए, अगर वह 10-15 ओवर और खेल जाते तो स्कोर कहां पहुंच जाता? उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिनमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. उनकी कातिलाना बैटिंग के चलते भारत ने 411 रन बनाए. बाद में, टीम इंडिया ने 100 रनों से फाइनल जीता. यह भारत का ओवर ऑल छठा अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब है.
अग्रेसिव बैटिंग करने में यकीनवैभव सूर्यवंशी हमेशा अटैकिंग बैटिंग करने में यकीन रखते हैं. वह किस आला दर्जे के बैटर हैं यह क्रिकेट फैंस अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले से जानते हैं. उन्हें महज 13 साल की उम्र में आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला. आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया. उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 59 बॉल्स पर 150 रन बनाकर धूम मचाई. जबकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट में उन्होंने 58 गेंद पर शतक जड़ा था. अब वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर अपने आपको नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके













.webp?width=275)


.webp?width=120)



