
30 जनवरी को सेमीफाइनल में होगी भारत पाकिस्तान की भिड़ंत.
सातवीं बार सेमीफाइनल खेल रहा है भारत
अंडर 19 वर्ल्डकप में अब तक अजेय चल रही भारतीय टीम के अगर सेमीफाइनल में खेले गए रिकॉर्ड की बात करें तो वो सुखद है. भारत ने अब तक 6 बार सेमीफाइनल मैच खेला है और केवल एक बार हार का सामना करना पड़ा है. पांच बार जीते हैं. और सातवीं बारी अबकी बार खेलेंगे. माने टेंशन की बात नहीं है. काहे से जो फॉर्म दिख रहा है भारतीय टीम का, वो भी खून बढ़ाने वाला है.
आठवीं बार सेमीफाइनल खेलेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान की बात करें तो उसने अंडर 19 वर्ल्डकप में 7 बार सेमीफाइनल खेला है. भारत से एक बार ज्यादा. मगर हारे भी भारत से एक बार ज्यादा हैं. माने 7 में 5 मैच जीते हैं. और दो मैच हारे हैं. खैर पाकिस्तान की किस्मत इस मामले में अच्छी है कि उनका सेमीफाइनल में भारत से कभी पाला नहीं पड़ा है. अब इस बार पड़ गया है तो रिकॉर्ड बिगड़ने का खतरा तो बन ही गया है. देखते हैं क्या होगा.
ऑस्ट्रेलिया आठवीं तो अफगानिस्तान पहली बार खेल रहा सेमीफाइनल
2018 वर्ल्डकप में जो दूसरा सेमीफाइनल है वो है ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच. अफगानिस्तान ने तो माने इस बार सबको चौंका ही दिया. मेजबान न्यूजीलैंड को पटककर सेमीफाइनल में एंट्री की. और ये उनका पहला सेमीफाइनल है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 7 बार सेमीफाइनल खेल चुका है. इसमें चार बार जीता है और तीन बार हारा है. खैर आठवीं बार अफगानिस्तान उनका खेल बिगाड़ सकता है.
Also Read:
भारतीय बॉलरों ने मचाई गदर, बांग्लादेश को आधे में निपटाया
नई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटका
कोहली अगर रिव्यू ले लेते, एबी डिविलियर्स 5 ओवर पहले ही निपट जाते
पुजारा का मजाक बनाना बंद करो, बंदा 4.35 घंटे क्रीज पर रहा है











