The Lallantop

एक दो नहीं, चार लोगों ने मिलकर कैच लिया, देखकर आप कहेंगे- ये क्या मुजस्समा है!

GT vs RR मैच का ये कैच सदियों तक याद रखा जाएगा...

Advertisement
post-main-image
पहली तस्वीर में कैच का प्रयास करते दो ही बंदे दिख रहे हैं क्योंकि ध्रुव जुरेल इस गेंद से इतना दूर थे कि फोटो में नहीं आ पाए, दूसरी तस्वीर में बोल्ट कैच ले चुके हैं (स्क्रीनग्रैब)

लॉर्ड लिटिलफिंगर ने एक दफ़ा कहा था- केऑस इज लैडर. बोले तो अराजकता सीढ़ी है. और इस सीढ़ी पर चढ़कर लिटिलफिंगर बहुत आगे तक भी गए थे. और ऐसा ही कुछ ऋद्धिमान साहा के साथ भी हो सकता था. लेकिन हो नहीं पाया. क्योंकि इस केऑस के पास कूल हेड बोल्ट खड़े थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घबराइए मत. पहेलियां खत्म हुईं, अब आपको मामला बताते हैं. अहमदाबाद में गुजरात और राजस्थान का मैच चल रहा है. राजस्थान ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला किया. गुजरात के लिए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए. साहा ने बोल्ट की दूसरी ही गेंद पर खूबसूरत चौका मारा. बोल्ट यॉर्कर के चक्कर में ये गेंद फुलटॉस फेंक बैठे और साहा ने इसका पूरा फायदा उठाया.

अगली गेंद, मिडल और लेग स्टंप पर फुल लेंथ थी. साहा इसे स्क्वॉयर लेग के ऊपर से खेलना चाहते थे. लेकिन उन्होंने यह शॉट थोड़ा जल्दी खेल दिया. और गेंद उनके बल्ले से टकराकर वहीं पिच पर ही खड़ी हो गई. और इस कैच को लेने मैदान पर मौजूद राजस्थान की एक-तिहाई से ज्यादा आबादी दौड़ पड़ी.

Advertisement

स्टंप के पीछे से संजू सैमसन भागे. स्क्वॉयर लेग से शिमरॉन हेटमायर आए. और पॉइंट से ध्रुव जुरेल दौड़ पड़े. कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था. तीनों ही कैच के लिए लपके हुए थे. सैमसन के हाथ में ग्लव्स थे. उन्हें फायदा मिला. लेकिन हेटमायर से हुई टक्कर ने ये फायदा किसी काम का नहीं छोड़ा. गेंद सैमसन के ग्लव्स से लगकर हवा में उछल गई.

और तभी इस गेंद को बोल्ट ने आराम के साथ दबोच लिया. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बोल्ट बड़े आराम से इन तीन बुद्धिमानों के बगल में खड़े थे. जैसे उन्हें पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है. बोल्ट ने बहुत ही आसानी से इस कैच को लपका. और दिखाया कि उनकी गेम अवेयरनेस कितनी कमाल की है. तीन प्लेयर्स को कैच के लिए जाते देखने के बाद भी वह ऐसी घटना के लिए तैयार थे. और इस बात के लिए उनकी तारीफ़ बनती है.

Advertisement

बोल्ट ने अपनी ही गेंद पर कैच लपक साहा को वापस भेजा.

वीडियो: रिंकू सिंह के पांच छक्कों पर विराट कोहली ने बड़ी बात कह दी!

Advertisement