The Lallantop

Ind vs NZ: टीम इंडिया के बल्लेबाजों के खिलाफ न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने ठोका 'शतक'!

भारतीय बल्लेबाजों को गेंद पटकते-पटकते न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने 10 ओवरों में 100 रन दे दिए. न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाज भारतीय बैटिंग के सामने बेअसर नजर आए. लेकिन टिम साउदी इस मामले में खासे 'अनलकी' रहे.

Advertisement
post-main-image
टिम साउदी ने 10 ओवरों में 100 रन लुटाए. (फोटो- PTI)

वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 398 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है. भारत के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़े. लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में इस मैच में दो नहीं तीन शतक लगे?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कैसे?

वो ऐसे कि एक शतक लगाया कोहली ने, दूसरा मारा अय्यर ने, और तीसरा 'शतक' ठोका टिम साउदी ने.

Advertisement

सही पकड़े हैं. भारतीय बल्लेबाजों को गेंद पटकते-पटकते न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने 10 ओवरों में 100 रन दे दिए. न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाज भारतीय बैटिंग के सामने बेअसर नजर आए. लेकिन टिम साउदी इस मामले में खासे 'अनलकी' रहे. इंडियन बैटर्स ने उनसे काफी रन वसूले. साउदी की इतनी पिटाई हुई कि उन्होंने 10 के रनरेट से 100 रन लुटा दिए. यानी गेंदबाजी का 'शतक' टिम साउदी के नाम रहा.

हालांकि टिम साउदी ने ही न्यूजीलैंड के लिए 3 विकेट भी चटकाए. उन्होंने रोहित शर्मा 47(29), विराट कोहली 117(113) और सूर्यकुमार यादव 1(2) को पवेलियन भेजा. हालांकि 3 विकेट लेने के बाद भी वो टीम इंडिया को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक नहीं पाए.

टिम के बाद सबसे ज्यादा रन लुटाए ट्रेंट बोल्ट ने. उन्होंने 10 ओवर में 8.60 की औसत से 86 रन दिए. बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए श्रेयस अय्यर का महत्वपूर्ण विकेट लिया. पर हुआ वही, आउट होने तक श्रेयस अय्यर भी अपना काम कर चुके थे. उन्होंने मात्र 70 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 105 रन जड़ दिए.

Advertisement

स्ट्राइक रेट में भी भारत का शतक
भारत की बैटिंग में आज जो शानदार चीज दिखी वो था भारतीय बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट. सूर्यकुमार यादव को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों ने 100 से ऊपर का स्ट्राइक रेट मेंटेन किया. रोहित शर्मा 47(29) ने 162.07, शुभमन गिल 80(66) ने 121.21, विराट कोहली 117(113) ने 103.54, श्रेयस अय्यर ने 105(70) ने 150.00 और केएल राहुल 39(20) ने 195.00 के स्ट्राइक रेट से गेंद को पीटा.

मैच अपडेट

टीम इंडिया के 397 रनों की पारी के जवाब में न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है. उसने 22 ओवरों में 2 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं. मोहम्मद शमी ने मैच की शुरुआत में ही 2 विकेट चटकाकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई.

(यब भी पढ़ें: इंटरनेट पर 'कोहली-कोहली' की गूंज, RCB ने तो सचिन से ताज पहनवा दिया!)

Advertisement