T20 वर्ल्ड कप (t20 world cup) की जीत के जश्न में मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम पूरी तरह भर गया था. इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सबका ध्यान खींचा. जब वो अपने माता-पिता से मिल रहे थे. ये एक भावुक क्षण था. क्योंकि उनकी मां ने इस ऐतिहासिक पल की गवाही के लिए डॉक्टर के साथ अपना अपॉइंटमेंट छोड़ दिया था. रोहित के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया था. इस दौरान उन्हें अपने माता-पिता से मिलने के लिए फैन्स से प्राइवेसी की मांग करनी पड़ी.
डॉक्टर का अपॉइंटमेंट छोड़कर T20 वर्ल्ड कप के जश्न पहुंची थीं रोहित शर्मा की मां, काफी इमोशनल कर गईं
Team India Victory Parade: भारतीय कप्तान Rohit Sharma की मां ने कहा है कि रोहित T20 वर्ल्ड कप छोड़ना चाहते थे.


इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित की मां ‘पूर्णिमा’ ने बताया है कि ये पल ऐसा था जिसे वो मिस नहीं कर सकती थीं. उनका परिवार इस दिन के इंतजार में था. रोहित की मां ने अखबार को बताया कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि वो ये दिन देखेंगी. वर्ल्ड कप में जाने से पहले रोहित जब अपनी मां से मिलने गए थे तो उन्होंने कहा था कि वो इसके बाद T20 खेलना छोड़ देना चाहते हैं. इस पर रोहित की मां ने उनसे जीत के लिए कोशिश करते रहने की सलाह दी थी.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को वर्ल्डकप में परोसा गया ठंडा खाना, BCCI को खुद करना पड़ा इंतजाम, पुलिस ने तलाशी भी ली
उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी. उन्हें डॉक्टर से मिलने जाना था. इसके बावजूद भी वो टीम इंडिया की जीत के जश्न में पहुंची. क्योंकि वो इस पल को देखना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि वो अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकतीं. उन्होंने बताया कि इस तरह का माहौल उन्होंने पहले कभी नहीं देखा. रोहित की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही उन्हें इतना प्यार मिल रहा है.
कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली. उन्होंने कहा कि वो अब इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकतीं, ये दिन उनके जीवन में दोबारा नहीं आएगा. उन्होंने आगे कहा कि ये एक भावुक क्षण है क्योंकि रोहित इस तरह के दिन के लिए खेल रहे थे.
4 जुलाई को भारतीय टीम की जीत का जश्न दिल्ली और मुंबई में मनाया गया. टीम पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंची थी. इसके बाद वो मुंबई के लिए रवाना हुए थे. T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने बिना एक भी मैच हारे जीत की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया.
वीडियो: खर्चा पानी: रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद ब्रैंड्स क्या उनसे दूरी बनाएंगे?






















