The Lallantop

वीडियो : टीम इंडिया की इनडोर नेट प्रैक्टिस

रोहित शर्मा सुना रहे हैं आंखों देखा हाल.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
साल 2017 टीम इंडिया के लिए एकदम बाजाफाड़ साल रहा. 2018 की शुरुआत साउथ अफ़्रीका के टूर से हो रही है. 5 जनवरी को केप टाउन में पहला टेस्ट मैच खेल जाएगा. टूर पर जाने से ठीक पहले धवन के टखने में चोट लग गई और इस बात पर संशय बना हुआ है कि वो पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं. टीम का पहला सन्डे बारिश में बीता. उन्हें बाहर प्रैक्टिस करने को नहीं मिला इसलिए वो इनडोर स्टेडियम में प्रैक्टिस करते दिखे. धवन को फिज़ियो पैट्रिक फ़ारहार्ट लगातार अटेंशन दे रहे थे. थोड़ी जॉगिंग के बाद धवन को मसाज टेबल पर बुलाया गया. अभी तक उनके खेलने या न खेलने के बारे में ऑफिशियली कुछ भी कहा नहीं गया है. इनडोर नेट्स के पास से रोहित शर्मा ने सभी दर्शकों को बताने की कोशिश की कि टीम इंडिया की कैसी तैयारियां चल रही हैं. नेट्स में रहाणे, केएल राहुल, विरत कोहली बैटिंग कर रहे थे. इसके साथ ही मुरली विजय पास खड़े बॉलिंग कोच से बातें कर रहे थे. रविचंद्रन अश्विन भी हाथ घुमाए जा रहे थे. टीम इंडिया को साऊथ अफ़्रीका पहुंचकर तमाम अडजस्टमेंट करने पड़ेंगे. पिछला पूरा एक साल उन्होंने इंडियन पिचों पर ही खेला है. अब उन्हें बाउंस और पेस से भरे विकेट्स पर गेंदों का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही बॉलर्स को भी काफ़ी बदली कंडीशन मिलेंगी जिससे उन्हें दो-चार होना ही पड़ेगा. बॉलर्स को ज़्यादा बाउंस के हिसाब से फ़ील्ड अडजस्ट करनी होगी और ये बदलाव लाना थोड़ा टेढ़ा काम होता है. इंग्लैंड की कंडीशन के उलट यहां गेंद बहुत स्विंग नहीं करती लेकिन उसका बाउंस करना एक बड़ी सिचुएशन होती है. इनडोर नेट्स से हाल सुनाते रोहित शर्मा का विडियो देखें:

ये भी पढ़ें:

Advertisement
Advertisement