The Lallantop

वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में चोटिल हो गए हर्षित राणा, चल पाना भी मुश्किल

टीम इंडिया के पेसर हर्षित राणा (Harshit Rana) साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वार्म-अप मैच में इंजर्ड हो गए. वह सिर्फ एक ओवर फेंक पाए. अगर वह चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए, तो टीम इंडिया के लिए बड़ा सेटबैक होगा.

Advertisement
post-main-image
वार्म-अप मैच में हर्षित राणा सिर्फ एक ओवर फेंक पाए. (फोटो-PTI)

टीम इंडिया (Team  India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वार्म-अप मैच में शानदार प्रदर्शन किया. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए मैच में भारत ने 30 रन से जीत दर्ज की. भारत ने साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 241 रनों का टारगेट दिया. प्रोटियाज टीम 20 ओवर में 210 रन बना पाई. भारत की इस कन्विंसिंग विक्ट्री से टीम का मोरल (Moral) और बढ़ेगा. लेकिन, वार्म-अप मैच में मिली जीत का मजा उस वक्त किरकिरा हो गया, जब पेसर हर्षित राणा (Harshit Rana) चोटिल हो गए. 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी. ऐसे में हर्षित का चोटिल होना भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले कुछ समय से कई खिलाड़ी चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर रहे. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अभी चोट से उबर रहे हैं. तिलक वर्मा (Tilak Verma) अभी चोट से उबर कर टीम में आए हैं. वह करीब महीने भर बाहर रहे. टेस्टिकुलर टॉर्शन की प्रॉब्लम के चलते उन्हें इमरजेंसी सर्जरी करवानी पड़ी. वहीं, अब हर्षित राणा चोटिल हो गए हैं. यह उनके लिए बड़ा सेटबैक है, क्योंकि वह टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के तगड़े बैक-अप हैं.

ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स: सबसे बड़े लूजर से सबसे बड़े विनर बनने की कहानी

Advertisement
सिर्फ एक ओवर फेंक पाए हर्षित

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में हर्षित राणा सिर्फ एक ओवर फेंक पाए. उनके चेहर पर उस वक्त परेशानी साफ दिखी, जब वह अपनी लय हासिल नहीं कर पाए. इस दौरान वह गेंद को सही जगह डालने में नाकाम रहे. जिसके बाद, उन्हें घुटना पकड़े देखा गया. ओवर पूरा करने के बाद वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. उन्होंने ओवर में 16 रन दिए थे. टी20 वर्ल्ड कप करीब है और ऐन वक्त पर उनका चोटिल होना, टीम इंडिया के लिए चिंता की बात है.

चोट पर कोई अपडेट नहीं

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से अभी तक उनकी चोट पर कोई ऑफिशियल अपटेड नहीं दिया गया है. अगर उनकी चोट गंभीर है, तो वह पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं. हर्षित राणा की चोट की असल वजह साफ नहीं है. लेकिन, मैदान से बाहर जाते वक्त उनके विजुअल्स ने टीम इंडिया की चिंता जरूर बढ़ा दी है. भारतीय टीम के लिए यह दोहरा झटका है. क्योंकि, वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) पहले से ही चोटिल हैं. वह कब तक वापसी करेंगे यह अभी कन्फर्म नहीं है.

हर्षित की कमी खलेगी

हर्षित राणा अगर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते हैं, तो भारत को उनकी कमी खलेगी. करीब एक साल से उन्होंने बॉलिंग में अच्छी परफॉमेंस दी है. साल 2025 में उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में 27 विकेट लिए. इस दौरान उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 39 रन देकर 4 विकेट रही. साल 2026 की शुरुआत में भी उन्होंने अपनी रिदम बरकरार रखी. इस साल उन्होंने अब तक 6 इंटरनेशनल मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं. साल 2026 में अब तक वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर हैं. 

Advertisement

वीडियो: यशस्वी जायसवाल का जो ऑफर विराट ने कबूला, रोहित शर्मा ने क्यों ठुकराया?

Advertisement