The Lallantop

वर्ल्ड कप का क्वालिफायर मैच था, टीम में सिर्फ 4 खिलाड़ी थे, बाकी 'चोर' बन गए!

यह किस्सा है साल 2019 का. अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020 के लिए क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे थे. इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर्स जापान में खेले जा रहे थे.

Advertisement
post-main-image
पापुआ न्यू गिनी की टीम सीनियर टी20 वर्ल्ड कप भी खेल चुकी है. (तस्वीर- ICC)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. इसका कोई आधिकारिक कारण अब तक उन्होंने नहीं बताया है. ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई टीम पूरे टूर्नामेंट में केवल एक मैच नहीं खेलेगी. कई बार अलग-अलग कारणों की वजह से ऐसा हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पापुआ न्यू गिनी की टीम वर्ल्ड कप क्वालिफायर के फाइनल में इसलिए नहीं खेल पाई क्योंकि उसके पास केवल 4 ही खिलाड़ी थे?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
10 खिलाड़ी हुए सस्पेंड

यह किस्सा है साल 2019 का. अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020 के लिए क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे थे. इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर्स जापान में खेले जा रहे थे. फाइनल में मेजबान जापान और पापुआ न्यू गिनी का सामना होना था. जो भी टीम यह मैच जीत जाती उसे टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलता. हालांकि पापुआ न्यू गिनी मैच खेलने पहुंच ही नहीं सकी. टीम के 10 खिलाड़ियों को मैच से ठीक पहले सस्पेंड कर दिया गया था जिस कारण वह मैच नहीं खेल पाए. 

चोरी करते हुए पकड़े गए खिलाड़ी

दरअसल मैच से पहले टीम के खिलाड़ी घूमने निकले हुए थे. इसी दौरान वे कस्टमर की तरह एक दुकान में घुसे. आरोप लगा कि वहां उन्होंने चोरी करने की कोशिश की और पकड़े गए. इसी वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया और वे फाइनल मैच के लिए अयोग्य करार दिए गए. इसतरह पापुआ न्यू गिनी के हाथ से बड़ा मौका निकल गया. 

Advertisement

नुकसान सिर्फ इतना नहीं था. पापुआ न्यू गिनी के इन सभी 10 खिलाड़ियों को 12 महीने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही उन पर एक साल तक घरेलू क्रिकेट खेलने पर भी बैन लगा. ICC ने पापुआ न्यू गिनी की फंडिंग में कटौती की. उन पर पर जुर्माना भी लगाया. 

यह भी पढ़ें- भारत से मैच नहीं खेलने पर जुर्माना लगा तो पाकिस्तान इस केस को 'हथियार' बनाएगा! 

इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. टीम के चीफ एक्सिक्यूटिव ग्रेग कैंपबेल ने बताया था कि खिलाड़ियों ने जो सामान चोरी किया था वह उसे दुकान पर वापस लेकर गए. उन्होंने उसकी रकम चुकाई और फिर वे चीजें दान कर दीं. 

Advertisement

मामला सामने आते ही खिलाड़ियों को अपने देश वापस भेज दिया गया. टीम के बाकी चार खिलाड़ियों ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी क्योंकि उन्हें भी खेलने का मौका नहीं मिला.  टीम मैनेजर ने खिलाड़ियों की तरफ से सभी से माफी मांगी थी. 

वीडियो: क्रिकेटर्स नहीं तो शूटर्स क्यों? बांग्लादेश का दोहरा रवैया सामने आ गया

Advertisement