The Lallantop

रोहित शर्मा ने बताया 98 रन पर आउट दसुन शनाका को नॉट-आउट क्यों दिलवाया?

रोहित ने बैटिंग पर क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा. फोटो: Twitter Screengrab

भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे मुकाबले में 67 रन से हरा दिया है. इस जीत के बाद रोहित शर्मा ने बल्लेबाज़ों की तारीफ की, वहीं गेंदबाज़ों को सुधार करने के लिए कहा. लेकिन रोहित ने श्रीलंकाई कप्तान के बारे में एक बात कहकर हर किसी का दिल जीत लिया. रोहित ने कहा कि वो नहीं चाहते थे 98 रन बनाकर खेल रहे दसुन शनाका मानकडिंग जैसे तरीके से आउट होकर लौटें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रोहित शर्मा ने जीत के बाद कहा,

'हमें बल्‍लेबाजी में शुरुआत अच्‍छी मिली और इस स्कोर तक पहुंचने के लिए सभी बल्लेबाज़ों ने अच्छा एफर्ट दिखाया. आकर फ्री होकर खेलने के लिए प्लेटफॉर्म एकदम सेट था.'

Advertisement

हालांकि गेंदबाज़ी से रोहित बहुत प्रभावित नज़र नहीं आए. उन्होंने कहा,

'गेंदबाज़ी में उतना खुश नहीं हूं लेकिन यहां ऐसी परिस्थिति में गेंद करना आसान नहीं होता है. हमने नई गेंद से अच्‍छी गेंदबाज़ी की. जहां तक कैच छोड़ने की बात है दोनों टीम की तो हाफ चांस थे, आप कह सकते हैं कि आपका कभी परफेक्‍ट गेम नहीं जाता है. यह टीम स्‍पोर्ट है तो यह एक या दो की बात नहीं है.'

रोहित शर्मा ने इस मैच में एक ऐसी चीज़ भी की जिसकी वजह से उनकी जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल श्रीलंकाई पारी के 50वें ओवर की चौथी गेंद पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दसुन शनाका को मांकडिंग आउट यानी नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट कर दिया था. लेकिन भारतीय कप्तान ने इस अपील को वापस लिया और शनाका अपना शतक पूरा कर पाए.

Advertisement

रोहित ने मैच के बाद कहा,

'मुझे पता नहीं था कि शमी ऐसा कर जाएगा. वह 98 पर बल्‍लेबाजी कर रहे थे. वह शानदार बल्‍लेबाजी कर रहे थे. हम नहीं चाहते थे कि वह इस तरह से आउट होकर पवेलियन लौटें.'

मैच में क्या हुआ?  

गुवाहाटी में दसुन शनाका ने टॉस जीता और इंडिया को बैटिंग करने के लिए बुलाया. कैप्टन रोहित शर्मा के साथ युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने ओपनिंग की. रोहित और गिल ने 143 की साझेदारी बनाई. रोहित ने 83 और गिल ने 70 रन की पारी खेली.

इन दोनों के बाद विराट कोहली ने बैटिंग का ज़िम्मा संभाला. विराट ने 87 बॉल पर 113 रन बनाए. ये उनके वनडे करियर का 45वां शतक है. विराट की पारी की मदद से टीम इंडिया ने बोर्ड पर 373 रन टांग दिए.

जवाब में श्रीलंका को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. पथुम निसंका एक छोर पर जमे रहे. लेकिन अविष्का फर्नांडो पांच और कुसल मेंडिस बिना खाता खोले लौट गए. पेसर उमरान मलिक ने इसके बाद असलंका, वेलालगे और निसंका को आउट कर श्रीलंका की पारी को संभलने नहीं दिया. हालांकि आखिर में आठ विकेट गिरने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने बेहतरीन पारी खेली. और अपना शतक पूरा किया. उन्होंनो नौवें विकेट के लिए कसुन रजीथा के साथ 100 रन की साझेदारी की.

हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. और श्रीलंकाई पारी का अंत 307 रन पर हुआ. 

Ind vs SL के पहले ODI में ड्रॉप हुए ईशान किशन ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड!

Advertisement