The Lallantop

मालवीय नगर के बाद बिहार में बड़ा हादसा, मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, 3 की मौत

Bihar Muzaffarpur Hospital Fire: प्रसाद हॉस्पिटल के ICU वार्ड में आग लगी है. इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. 20 से ज्यादा मरीजों को रेस्क्यू किया गया है. कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं.

Advertisement
post-main-image
कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. (फोटो: ITG)

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार, 4 जून तड़के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. 20 से ज्यादा मरीजों को रेस्क्यू किया गया है. कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की है. आग अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी. 
शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी. हालांकि आग लगने की सही वजह की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. आग लगने के बाद घना और जहरीला धुआं तेजी से अस्पताल के बड़े हिस्से में फैल गया.

दमकल विभाग के एक अधिकारी आर.एन. पांडेय ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. जब टीम मौके पर पहुंची तो आईसीयू पूरी तरह धुएं से भरा हुआ था. उन्होंने बताया कि अस्पताल के ज्यादातर कर्मचारी मौके से गायब थे. फायर ब्रिगेड की टीम ने आईसीयू और अन्य वार्डों में फंसे मरीजों को बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. कई गंभीर रूप से बीमार मरीजों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है. 

Advertisement
डीएम ने क्या बताया?

मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने आजतक को बताया कि तीनों लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि घटना के समय भर्ती सभी मरीजों की स्थिति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. कुछ मरीजों के परिजनों ने अधिकारियों से संपर्क कर दावा किया है कि आग लगने के बाद से वे अपने रिश्तेदारों का पता नहीं लगा पा रहे हैं. डीएम ने कहा, 

"हॉस्पिटल के आईसीयू इंचार्ज भी गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें भी पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हमें यह पक्का करना है कि कितने लोगों की जान गई है. अभी हमने तीन लोगों की मौत की पहचान की है."

आग लगने के कारण के बारे में बात करते हुए सुब्रत सेन ने कहा, 

Advertisement

"पहली नजर में ऐसा लगता है कि ऑक्सीजन यूनिट और मॉनिटर सिस्टम में शॉर्ट सर्किट हुआ है. जांच चल रही है. आग लगने का असली कारण पता लगाने के लिए जांच चल रही है."

आग लगने के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों के रिश्तेदारों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार के एक सदस्य ने दावा किया कि उनके पिता आईसीयू में भर्ती थे. उनकी इस घटना में मौत हो गई. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन शव सौंपने में नाकाम रहा और आग लगने के बाद कई कर्मचारी अस्पताल से गायब हो गए.

ये भी पढ़ें: दिल्ली: मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

एक दिन पहले यानी 3 जून को, राजधानी दिल्ली में मालवीय नगर के एक होटल में भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई. 40 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया. कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट में लगी आग में मरने वालों में से ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं.

वीडियो: Delhi Malviya Nagar Fire: होटल में लगी आग, 20 झुलस गए,पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement