The Lallantop

अभ‍िषेक का हो गया कमबैक, T20 वर्ल्ड कप में लगाई पहली फिफ्टी

टीम इंडिया (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) फॉर्म में वापस आ गए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ सुपर 8 मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ी.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मैच में धुआंधार बैटिंग की. (फोेटो- AP)

टीम इंडिया (Team India) के लिए खुशखबरी है. उसके स्टार बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) फॉर्म में लौट आए हैं. 26 फरवरी को जिंंंबाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ ‘करो या मरो’ वाले मैच में उन्होंने तलहका मचा दिया. अभिषेक ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ी. इस दौरान उन्होंने बैखौफ होकर अपने ट्रेड मार्क स्ट्रोक खेले. उनकी बैटिंग से टीम इंडिया को बेस मिला. इसके चलते भारत ने 4 विकेट पर 256 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
26 गेंद पर जड़ी फिफ्टी

पारी का आगाज करने उतरे अभिषेक शुरुआत से ही रन बनाने की मूड में दिखे. उन्होंने अटैकिंग शुरुआत की. इस दौरान, अभिषेक ने जिम्बाब्वे के बॉलर्स को रिमांड पर लिया. उन्होंने मन माफिक स्ट्रोक लगाए. अभिषेक ने सिर्फ 26 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी, जिनमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह उनकी पहली फिफ्टी है.

ये भी पढ़ें: संजू ने एक और मौका गंवाया, फिर भी क्यों हो रही तारीफ?

Advertisement
55 रन बनाकर आउट हुए अभिषेक

जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक ने धुआंधार बल्लेबाजी की. वह 30 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 4 चौके और 4 छक्के उड़ाए. अभिषेक ने ईशान किशन के साथ 72 रनों की पार्टनरश‍िप कर टीम इंडिया के मजबूत स्कोर की नींव रखी. इस हाफ सेंचुरी के जरिए दुनिया के नंबर 1 T20I बैटर ने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए.

वर्ल्ड कप में रूठा था अभिषेक का बल्ला

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला रूठा था. वर्ल्ड कप में उनकी शुरुआत काफी निराशाजनक रही. शुरू के तीन मैचों में वह खाता नहीं खोल पाए. जिसके बाद, उनकी काफी आलोचना हुई. पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मो. आमिर ने उन्हें लप्पेबाज बताया. 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने पहली बार रन बनाए. अहमदाबाद में हुए मैच में अभिषेक ने 15 रन स्कोर किए. इसके बाद, जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मैच में उन्होंने कमाल कर दिया. मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करके फॉर्म में शानदार वापसी की. अभिषेक का फॉर्म में वापस आना अपोनेंट्स टीमों के लिए वॉर्निंग है.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी और सचिन तेंदुलकर की कैसी थी शुरुआत?

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement