पाकिस्तान सुपर लीग की चैम्पियन टीम लाहौर कलंदर्स ने बड़ा भद्दा ट्वीट किया है. इस टीम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कैप्टन अभिनंदन वर्धमान का मज़ाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया है. इस ट्विटर हैंडल के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. टीम ने ऑलराउंडर मोहम्मद हुसैन तलत की एक फोटो शेयर की. जिसमें हुसैन तलत चलते हुए चाय पीते नज़र आ रहे हैं. इसके साथ ही कैप्शन लिखा गया,
PSL की टीम लाहौर कलंदर्स ने किया कैप्टन अभिनंदन से जुड़ा भद्दा ट्वीट!
ये ट्वीट कैप्टन अभिनंदन से जुड़ा हुआ है.


'ये तो 'चाय शानदार है' हो गया.'
# क्या है पूरा बवाल
2019 में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान फाइटर जेट मिग-21 उड़ा रहे थे. इसी दौरान उनका भारतीय वायु सेना से कॉन्टैक्ट टूट गया और वो पाकिस्तान में घुस गए. वहां अभिनंदन के फाइटर जेट को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया. हालांकि, अभिनंदन अपने जेट से सुरक्षित निकल गए थे. उन्हें पाकिस्तानी स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और बाद में उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया.
इसके बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक वीडियो जारी किया था. जिसमें अभिनंदन पाकिस्तानी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे थे. उन्होंने कहा था -
'मैं इस बात को रिकॉर्ड पर कहना चाहता हूं और मैं अपने देश वापस जाने पर भी अपना बयान नहीं बदलूंगा. पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने बहुत अच्छी तरह से मेरी देखभाल की है. जिस कप्तान ने मुझे भीड़ से बचाया, सैनिकों से बचाया, और उसके बाद मुझे जिस यूनिट के अधिकारियों के पास ले जाया गया, उन सबने. मुझे उम्मीद है कि मेरी सेना भी इसी तरह का व्यवहार करेगी. मैं पाकिस्तानी सेना से बहुत प्रभावित हूं.'
इसके बाद एक पाकिस्तानी अधिकारी ने अभिनंदन से पूछा कि क्या उन्हें चाय पसंद आई. अभिनंदन ने जवाब दिया था -
'चाय शानदार है, धन्यवाद.'
इस घटना के कुछ दिनों के बाद अभिनंदन वापस भारत आ गए थे. बस इसके बाद से ही पाकिस्तान के यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर 'चाय शानदार है' के अनेक मीम्स बनाए. यहां तक कि एक्टर फख़र-ए-आलम जैसी पाकिस्तानी हस्तियां ने भी इस काम में योगदान दिया था. यानी साफ है, PSL की टीम लाहौर ने 2019 के उस घटना का मज़ाक उड़ाया है. इस ट्वीट के साथ ही सोशल मीडिया पर बवाल हो गया.
PSL की टीम लाहौर कलंदर्स के ताज़ा ट्वीट से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के साथ पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों में और खटास आना तय है. PSL को फिलहाल भारत में Sony Liv पर स्ट्रीम किया जा रहा है. लाहौर कलंदर्स का ये ट्वीट भारत में हो रहे PSL प्रसारण को भी प्रभावित कर सकता है.
वीडियो: शिखर धवन ने बताया IPL ऑक्शन के दौरान क्या होता है?




















