The Lallantop

T20I वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से हारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

भारत का अगला मुकाबला आयरलैंड से है

Advertisement
post-main-image
भारतीय क्रिकेट टीम (BCCI Women)

T20I वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली हार मिली है. शनिवार, 18 फरवरी को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 11 रन से हरा दिया. भारत के लिए तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर के पांच विकेट और ओपनर बल्लेबाज स्मृति मांधना के 52 रन भी काम नहीं आए. 

मैच में पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बोलिंग करने का फैसला किया. जो कि शुरुआत में सही साबित हुआ. रेणुका सिंह ठाकुर ने भारत को  पहले ही ओवर में सफलता दिलाई. उन्होंने तीसरी गेंद पर इंग्लैंड की ओपनर डेनियल वॉट को आउट कर दिया. लेकिन अनुभवी बल्लेबाज नताली स्कीवर ने शानदार पारी खेल इंग्लैंड को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# रेणुका ठाकुर ने की शानदार बोलिंग

इंग्लैंड के लिए नताली स्कीवर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 27 गेंद पर 40 रनों की तेज पारी खेली. जबकि कप्तान हीथर नाइट ने 23 गेंद पर 28 रन बनाए. वहीं सोफी एक्लेस्टोन आठ गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत की तरफ से रेणुका सिंह ने 15 रन देकर 5 विकेट लिए. उनके अलावा शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा को भी एक-एक विकेट हासिल हुआ

152 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी. भारत की तरफ से स्मृति मांधना ने 41 गेंद में 52 रन बनाए. वहीं ऋचा घोष 47 रन बनाकर नाबाद रहीं. ऋचा ने अपनी 34 गेंद की पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए. इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बैटर टिककर नहीं खेल पाईं.

Advertisement

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. टीम का अगला मुकाबला अब आयरलैंड से होगा. यह मैच सोमवार 20 फरवरी को खेला जाएगा. प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो इंग्लैंड तीन मैचों में तीन जीत के साथ टॉप पर है. वहीं भारत तीन मैच में दो जीत के साथ दूसरे पायदान पर है.

वीडियो: T20 वर्ल्ड कप 2023 Ind Vs Pak मैच में जेमीमा-ऋचा ने मिलकर टीम इंडिया को पहली जीत दिला दी!

Advertisement
Advertisement