The Lallantop

'गार्डन में घूमेगा तो...' यशस्वी का फोटो, सूर्या का कमेंट, पर फैन्स को याद आ गए रोहित शर्मा

T20 World Cup 2024 में हिस्सा लेने के लिए Yashasvi Jaiswal अमेरिका पहुंच चुके हैं. जहां पहुंचकर उन्होंने दो सेल्फी अपलोड कीं.

Advertisement
post-main-image
यशस्वी जयसवाल वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं (फोटो: PTI)

T20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स USA पहुंच रहे हैं. एक जून को इंडियन टीम बांग्लादेश के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में अपना एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगी. इससे पहले कुछ प्लेयर्स वहां पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी आने वाले दिनों में पहुंचेंगे. इसी कड़ी में टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) USA पहुंच चुके हैं. जहां से उन्होंने सेल्फी अपलोड की है. उनके फोटो पर साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मजेदार कमेंट किया है.

यशस्वी राजस्थान रॉयल्स टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज आवेश खान के साथ अमेरिका गए हैं. जहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो फोटोज अपलोड की. इन फोटोज में वो टीम की हुडी पहने रोड के किनारे (छोटे पार्क में) नजर आ रहे हैं. उनके फोटो के कमेंट बॉक्स में सूर्या ने लिखा,

Advertisement

“संभाल के. गार्डन में घूमेगा तो पता है ना.”

रोहित का ‘वन लाइनर’ हुआ था वायरल

सूर्या ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की. अब आप समझ ही गए होंगे कि सूर्या का इशारा किसकी तरफ था. अब फिर भी कोई कंफ्यूजन है तो हम क्लियर कर दे रहे हैं. इस साल इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा ने फील्डिंग के दौरान सूर्या के कमेंट से मिलता-जुलता एक लाइनर बोला था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हुआ था. फैन्स ने इसको लेकर काफी मजे भी लिए थे.

Advertisement

ये भी पढ़े: गौतम गंभीर का कोच बनना तय? फ्रैंचाइज मालिक ने बताया कब होगा एलान!

हालांकि कुछ समय बाद रोहित की बोली ये बात कैप्शन में भी यूज होने लगी. खुद रोहित शर्मा की तरफ से डाले गए एक फोटो के कैप्शन में भी. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद रोहित ने शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल के साथ फोटो शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा,

 ‘गार्डन में घूमने वाले बंदे.’

Advertisement

अब बात T20 वर्ल्ड कप की करें तो इंडियन टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी. जबकि अगले मैच में 9 जून को टीम इंडिया पाकिस्तान का सामना करेगी. पूरे टूर्नामेंट के दौरान फैन्स की नजरें यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव पर भी टिकी होंगी. दोनों ही प्लेयर्स टीम इंडिया के लिए काफी इंपोर्टेंट होने वाले हैं.

वीडियो: अंबाती रायुडु ने Virat Kohli से लिया पंगा, RCB फैन्स इस बार नहीं जाने देंगे..!

Advertisement