The Lallantop

ऋषभ पंत को बाहर रखने की गलती रोहित नहीं, कोई और ही कर रहा है!

न्यूज़ीलैंड से सीखे इंडिया!

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत (फोटो - सोशल)

ऋषभ पंत. टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज. T20 World Cup 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया में है और टीम के साथ लगातार ट्रेवल कर रहे हैं. लेकिन अभी तक खेले चार मुकाबलों में पंत को मौका नहीं मिला है. और टीम के कुछ बल्लेबाज (केएल राहुल, दिनेश कार्तिक) भी अपने कद के अनुसार परफॉर्म नहीं कर पाए है. ऐसे में इंडियन फ़ैन्स उम्मीद कर रहे थे कि बांग्लादेश के खिलाफ, टीम इंडिया के चौथे मैच में पंत को बल्लेबाजी का मौका मिलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा और मैनेजमेंट केएल राहुल और दिनेश कार्तिक के साथ ही गया. और ये देखकर फ़ैन्स के बीच बवाल मच गया. जनता ने ट्विटर पर आकर पंत के सपोर्ट में खूब कॉमेंट्स किए. और रोहित शर्मा और मैनेंजमेंट की क्लास लगा दी. किसने क्या कॉमेंट किया चलिए आपको बताते हैं.

एक यूज़र ने टीम को न्यूज़ीलैंड के मैनेजमेंट से सीखने की सलाह देते हुए लिखा,

Advertisement

‘ऋषभ पंत और फिन एलन दोनों एक ही तरह के खिलाड़ी है. जो फ़र्क है वो उनका मैनेजमेंट है. न्यूज़ीलैंड ने इस स्टार (फिन एलन) के लिए अपने लेजेंड को ड्रॉप कर दिया. वहीं, इंडिया ने टेम्परेरी 38 साल के ग्रैंड पा को लाने का फैसला किया.’ 

एक यूज़र ने टीम इंडिया का बॉयकॉट करते हुए लिखा,

‘मुझे आज व्यक्तिगत रूप से ऐसा लगता है कि टीम इंडिया का बॉयकॉट करना चाहिए. ऋषभ पंत को ना चुनने के लिए.’

Advertisement

एक यूज़र ने BCCI को याद करते हुए लिखा,

‘BCCI प्लीज़ केएल राहुल को इतने मौके देने वाले अपने फैसले पर रिव्यू कीजिए. ऋषभ पंत के साथ आपके पास कई सारे ऑप्शन है.’

 एक यूज़र ने अपना दुख जताते हुए लिखा, 

‘ऋषभ पंत कहां हैं’ 

अन्य यूज़र ने केएल राहुल के पिछले मैच की तुलना करते हुए लिखा,

‘पिछले मैच में इंडिया का पहला ओवर मेडन था, केएल राहुल की खराब फॉर्म की वजह से. आज उन्होंने पहले ओवर में एक रन बनाया. इस टीम को ऋषभ पंत जैसे बैट्समेन की जरूरत है. जो कि बिना डर के खेल सकता है और पॉवरप्ले में एक अच्छा टोटल बना सकता है.’

एक यूज़र ने फिल्म सुपर 30 से ऋतिक रोशन की एक फोटो लगाते हुए लिखा,

‘इंडियन टीम मैनेंजमेंट के ऋषभ पंत को ना खिलाने के फैसले के बारे में सोचता हुआ मैं - इतना गलत कैसे हो सकते हो भाई’

एक यूज़र ने रोहित की कप्तानी पर सवाल करते हुए लिखा,

‘जब से रोहित शर्मा कैप्टन बना है तब से ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर रहा है.’

एक और पंत फ़ैन ने पंत के सपोर्ट में आकर लिखा,

‘तुम ऋषभ पंत को लेकर ही क्यों गए हो.. इससे बेहतर सेलेक्ट ही मत करते. पंत को मैच खेलने की जरूरत है.' 

पंत को बाहर रखने का असली कारण बताते हुए एक यूज़र ने लिखा, 

‘अब तक के सबसे बेकार बैटिंग कोच. असली ज़ालसाज़ जो ऋषभ पंत को टीम में नहीं ले रहा है.’

एक यूज़र ने राहुल और कार्तिक का उदाहरण देते हुए लिखा, 

‘अगर पंत ने केएल राहुल और दिनेश कार्तिक की तरह खेला होता, तो उसको अगले मैच में ही रिप्लेस कर देते. हम रिस्क नहीं ले सकते. अगर कोई खिलाड़ी परफॉर्म नहीं कर रहा है तो उसको रिप्लेस करना चाहिए. ये कोई सीरीज़ नहीं है. ये वर्ल्ड कप है. उम्मीद है कि इंडिया जीत जाए.’

बताते चलें, बांग्लादेश के खिलाफ केएल राहुल का बल्ला चल गया है. उन्होंने 32 गेंदों में 50 रन की पारी खेली. उनके साथ विराट ने भी फिफ्टी लगाई और भारत ने बांग्लादेश को पांच रन से हरा दिया.

टीम इंडिया के ऐलान पर खिलाड़ियों का गुस्सा इस वजह से निकल रहा है

Advertisement