The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • KL Rahul keeps disappointing in big matches so why is he playing for India in T20 World Cup 2022

केएल राहुल को बाहर किया तो उनकी जगह कौन आएगा?

राहुल नहीं तो कौन?

Advertisement
KL Rahul continues to struggle but India plays him in T20 World Cup 2022
पाकिस्तान के खिलाफ आउट होने के बाद केएल राहुल (AP)
pic
सूरज पांडेय
27 अक्तूबर 2022 (अपडेटेड: 27 अक्तूबर 2022, 07:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

केएल राहुल. बहुत ट्रोल हो रहे हैं. पहले पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ राहुल स्कोर करने में नाकाम रहे. एक दफा वह बोल्ड हुए और दूसरी बार उन्हें LBW दिया गया. हालांकि इस LBW के बारे में विद्वतजनों का मानना है कि DRS लिए जाने पर वह बच सकते थे. लेकिन जो चीज ली ही नहीं गई, उसकी क्या बात करनी.

तो बात करेंगे KL राहुल की फॉर्म, उससे उपज रही चिंता और टीम में उनकी जगह लेने के लिए तैयार खड़े खिलाड़ियो की. तो चलिए शुरू से शुरू करते हैं आपही का अपना प्रोग्राम, सिली पॉइंट.

# KL Rahul

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक कार्ड वायरल है. इसमें मल्टी नेशनल टूर्नामेंट्स में केएल राहुल के हालिया प्रदर्शन का ज़िक्र है. इस ग्राफिक को देखेंगे तो पता चलेगा कि राहुल अफ़ग़ानिस्तान, स्कॉटलैंड, नामीबिया, हॉन्गकॉन्ग जैसी टीम्स के खिलाफ सही रन बना रहे हैं. लेकिन श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड जैसी टीम्स के आगे आते ही उनकी फॉर्म ध्वस्त हो जाती है.

इस कार्ड को इग्नोर भी कर दें तो भी बड़े टूर्नामेंट्स में राहुल का हालिया प्रदर्शन जाहिर तौर पर चिंता बढ़ाने वाला है. शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ जैसे ओपनर्स के होते हुए अगर राहुल ऐसी बैटिंग करेंगे तो टीम को निश्चित तौर पर उनसे आगे देखना चाहिए. लेकिन फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा. राहुल पर टीम का भरोसा अब भी कायम है. जबकि राहुल ने अक्सर बड़े मौकों पर निराश ही किया है.

वह लगातार बड़ी टीम्स के खिलाफ फेल होते आए हैं. लेकिन टीम उनसे आगे देखे तो उन्हें रिप्लेस कौन करेगा? खासतौर से इस वर्ल्ड कप में राहुल नहीं तो कौन? सवाल बड़ा है. जवाब भी कायदे का होना चाहिए.

Image embed

और इस जवाब के रूप में हमारे पास कम से कम दो नाम हैं. जो अभी राहुल को रिप्लेस कर सकते हैं. और इन नामों में सबसे पहले तो ऋषभ पंत ही आएंगे. पंत, जिन्हें कुछ ही हफ्तों पहले तक टीम इंडिया का फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर माना जाता था. पंत से लोगों को बहुत उम्मीद होती थी. लेकिन वर्ल्ड कप के दो मैच बीत चुके हैं. पंत बेंच पर ही हैं.

पंत लंबे वक्त से टीम इंडिया के एक्स फैक्टर हैं. ये बात सभी जानते हैं. और जब राहुल का बल्ला नहीं चल रहा, तो टीम को अपने एक्स फैक्टर को वापस नहीं लाना चाहिए? पंत के साथ एक और सही बात है- वह मिडल ऑर्डर में खेलने के साथ ओपन भी कर सकते हैं. यानी उन्हें सीधे राहुल की जगह उतारा जा सकता है. टीम ने पहले भी ऋषभ से ओपनिंग कराई हुई है.

Image embed

ऐसे में वह सीधे तौर पर राहुल को रिप्लेस करने वाले प्लेयर बन सकते हैं. पावरप्ले में खेलने के मौके मिलें तो क्या पता पंत का T20I करियर भी पटरी पर लौट आए.

पंत के अलावा हमारे पास दीपक हूडा का भी विकल्प है. हूडा ने अभी तक भारत के लिए बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. लेकिन इन लिमिटेड मौकों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हूडा की खासियत यह है कि वह किसी भी पोजिशन पर बैटिंग कर सकते हैं. साथ ही वह बोलिंग में भी एक विकल्प साबित हो सकते हैं.

हूडा एक ऑफस्पिनर हैं और जरूरत पड़ने पर वह कुछ ओवर्स आसानी से निकाल सकते हैं. साथ ही बाउंड्री पर उनकी चुस्त फील्डिंग भी टीम के काफी काम आ सकती है. हूडा ने अभी तक भारत के लिए नौ पारियों में लगभग 42 के ऐवरेज और लगभग 156 की स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं. यानी हूडा ना सिर्फ लगातार बल्कि तेजी से रन जोड़ सकते हैं.

हूडा को टीम में लाकर विराट से ओपन कराया जा सकता है. ऐसे में सूर्या नंबर तीन और हूडा नंबर चार खेल सकते हैं. या चाहें तो हार्दिक को चार खिलाकर हूडा को पांच पर उतार दें. हूडा के आने से ना सिर्फ बैटिंग, बल्कि बोलिंग में भी फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी. लेकिन हूडा या पंत को खिलाने के लिए आपको राहुल को बिठाना होगा.

वही राहुल, जिन्हें इंडियन टीम लीड करने वाले भविष्य के लीडर्स में से एक माना जाता है. जो कई मौकों पर टीम इंडिया को लीड भी कर चुके हैं. और तमाम आलोचनाओं के बाद भी जिन्हें कई दिग्गज दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज मानते हैं. हालांकि सच ये भी है कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए राहुल को बाहर करना इतना कठिन फैसला तो नहीं होगा. लेकिन वो कहते हैं ना, कई बार आसान फैसले लेना ज्यादा कठिन होता है.

विराट कोहली ने आलोचकों को चुप करा दिया

Advertisement

Advertisement

()