The Lallantop

टॉस हुआ लेकिन क्या एडिलेड में बारिश रोक देगी मैच?

एडिलेड में लगातार बारिश हो रही थी.

Advertisement
post-main-image
एडिलेड में है भारत-बांग्लादेश का मैच (twitter/CricCrazyJohns)

T20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 राउंड अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है. जहां टीम्स सेमीफाइनल में पहुंचने की जद्दोजहद में जुट गई हैं. दोनों ग्रुप्स से अभी कोई भी टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है. ऐसे में बुधवार, 2 नवंबर को भारतीय टीम की कोशिश बांग्लादेश (INDvsBAN) को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह लगभग पक्की करने की होगी.

हालांकि भारतीय टीम को इसके लिए इंद्रदेव के मेहरबानी की भी जरूरत पड़ेगी. क्योंकि पिछले कुछ दिनों से एडिलेड में लगातार बारिश हो रही है. अगर आज का मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ता है, तो इससे ग्रुप-2 से सेमीफाइनल की रेस और भी रोमांचक हो जाएगी. मैच से ठीक एक दिन पहले एडिलेड में भारी बारिश हुई है. जिसकी वजह से भारतीय टीम को इंडोर मैच प्रैक्टिस करनी पड़ी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
#Adelaide में मौसम का क्या है अपडेट

एडिलेड के मौसम की बात करें तो ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार को वहां बारिश नहीं हो रही है. वहां का मौसम साफ है और आसमान में धूप भी नज़र आ रही है. ऐसे में ये फैन्स के लिए काफी अच्छी खबर है. लेकिन इस मैच से पहले एडिलेड के तापमान में गिरावट देखी गई है. जिस कारण वहां की सर्दी खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ा सकती है. 

Advertisement

बीते कुछ दिनों से एडिलेड में लगातार बारिश हो रही थी लेकिन बुधवार सुबह से ही वहां बारिश नहीं हुई है. जो कि अच्छी खबर है. मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है. ऐसे में अब दोनों टीम्स यही दुआ कर रही होंगी कि मैच में बारिश खलल ना डाले.

#INDvsBAN

ग्रुप- 2 के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैच में पांच प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर है. जिम्बाब्वे के खिलाफ़ टीम का मैच बारिश के कारण धुल गया था. वहीं भारत और बांग्लादेश की टीम दोनों के 3 मैच में 4 पॉइंट्स हैं. लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है. वहीं बांग्लादेश की टीम तीसरे स्थान पर है. इस लिहाज से जो भी टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करेगी, उसके 6 पॉइंट हो जाएंगे. और फिर उस टीम के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी.

ऋषभ पंत को अब टीम इंडिया में आ जाना चाहिए

Advertisement

Advertisement