The Lallantop

हार्दिक पंड्या की चोट पर क्या अपडेट है?

पाकिस्तान के खिलाफ चोटिल हुए पंड्या.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक के कंधे में चोट (फोटो – एपी)
T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं हुई है. मेगा टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा है. और इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ भारत की वर्ल्ड कप विनिंग स्ट्रीक भी टूट गई है. लेकिन टीम को उससे बड़ा झटका ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या ने दिया है. दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या के कंधे में चोट आ गई थी. जिसके बाद वो मैच की दूसरी इनिंग्स में फील्डिंग करने नहीं उतरे थे. उनकी जगह ईशान किशन आए थे. हार्दिक की चोट पर BCCI ने अपडेट दिया है. BCCI की मीडिया टीम ने कहा,
‘बल्लेबाजी करते वक्त हार्दिक पंड्या के सीधे कंधे में चोट आ गई थी. उनको स्कैन के लिए भेजा गया है.’
बता दें, कि हार्दिक की चोट की गंभीरता की अभी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन एहतियाती तौर पर उनका स्कैन करवाया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि उनको कोई गंभीर चोट तो नहीं लगी है. # World Cup में गेंदबाजी करेंगे? टीम इंडिया के लिए हार्दिक एक बल्लेबाज के तौर पर उतरे थे. मैच से पहले ही उन्होंने साफ कर दिया था कि वो अभी के लिए गेंदबाजी नहीं करेंगे. शायद भारत के नॉकआउट मुकाबले में वो गेंदबाजी करते हुए दिखें. गेंदबाजी पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा,
‘कमर ठीक है. थोड़ी जलन थी. लेकिन मैं अभी के लिए गेंदबाजी नहीं करूंगा. मैं नॉकआउट मुकाबलों में गेंदबाजी कर पाऊंगा. प्रोफेशनल्स और मुझे, दोनों को ही ये कॉल लेना होगा की मैं कब गेंदबाजी कर पाऊंगा.’
# बल्लेबाजी में क्या किया? पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी काफी लेट आई. उन्होंने आठ गेंदें खेली और 137.50 के स्ट्राइक रेट से दो चौके की मदद से 11 रन बनाए. और हारिस रऊफ का शिकार हो गए. # भारत-पाक मैच में क्या हुआ? भारत पाकिस्तान मैच की बात करें तो दुबई के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआती झटके दिए. भारतीय सलामी जोड़ी रोहित शर्मा को शून्य और के.एल राहुल को तीन रन पर पवेलियन भेज दिया. सूर्यकुमार यादव ने कप्तान विराट के साथ एक छोटी साझेदारी करने की कोशिश की, लेकिन वो भी सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. टीम के लिए कोहली ने सबने ज्यादा 57 और ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए. टीम इंडिया 20 ओवर में टीम सिर्फ 151 रन ही बना पाई. जीत के लिए 152 रन का टारगेट लेकर उतरे पाकिस्तान ने मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया. मो. रिज़वान ने 79 और कप्तान बाबर आज़म ने 68 रन की पारी खेली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement